Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर :झट से चार्ज हो जाएगी बैटरी, 104 Km की मिलेगी रेंज

नई दिल्ली: होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया जल्द ही भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे 27 नवंबर को पेश करेगी। यह स्कूटर हाल ही में EICMA 2024 में दिखाए गए होंडा CUVe का भारतीय संस्करण हो सकता है। इसके नए टीजर में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

खास बात यह है कि इस स्कूटर के टॉप वेरिएंट में 104 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है। साथ ही, इसमें एक ऐसी तकनीक होगी, जिससे बैटरी को चार्ज करने का झंझट खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं इस आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में कुछ अहम जानकारी।

**डिजिटल डिस्प्ले और एडवांस फीचर्स**
होंडा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कलर डिजिटल डैशबोर्ड दिया जाएगा। टीजर में बैटरी का 100% चार्ज स्टेटस और ‘स्टैंडर्ड’ राइड मोड में 104 किमी की रेंज दिखाई गई है। इस डैशबोर्ड में ‘स्पोर्ट’ राइड मोड भी दिखाया गया है, जो टॉप वैरिएंट में उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा, स्कूटर में कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्रिप मीटर और पावर गेज जैसे एडवांस फीचर्स भी होंगे। हालांकि, लोअर-स्पेक वैरिएंट में साधारण डिजिटल डिस्प्ले मिल सकता है।

**डायरेक्ट ड्राइव मोटर**
टीजर में यह भी सामने आया है कि होंडा का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर डायरेक्ट ड्राइव मोटर से लैस होगा, जैसा कि फिलहाल बजाज चेतक और विदा वी1 में इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, पावर आउटपुट की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्कूटर बजाज चेतक, एथर 450X और टीवीएस आईक्यूब जैसे मॉडल्स के पावर लेवल के आसपास होगा।

Moto E32s MediaTek Helio G37 SoC, 5,000mAh बैटरी के साथ 2 जून को भारत में होगा लॉन्च

डीजीसीए ने इंडिगो को झटका दिया, रोज़ 110 उड़ानें होंगी कम

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

बिना इंटरनेट के UPI भुगतान करने का आसान तरीका! तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा पैसा

Nationalist Bharat Bureau

पटना मेट्रो का नया दौर, जनवरी तक पांच स्टेशनों पर शुरू होगी मेट्रो सेवा

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

प्रलय मिसाइल का सफल सैल्वो लॉन्च, DRDO की बड़ी उपलब्धि

Nationalist Bharat Bureau

बिना सिम और नेटवर्क के होगी कॉलिंग,Elon Musk ने लॉन्च की Direct-to-Cell टेक्नोलॉजी,

Nationalist Bharat Bureau

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment