Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

12 लाख तक हो सकती है मारुति जिम्नी: बुकिंग 11 हजार से शुरू

ऑटो एक्सपो-2023 में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और मल्टी-पर्पज व्हीकल (एमपीवी) की चर्चा है। मारुति, टाटा, एमजी, किआ और टोयोटा ने यहां अपनी एसयूवी का अनावरण किया। अधिक आकर्षक कारों में मारुति जिम्नी है, जिसकी कीमत की घोषणा अभी बाकी है। यह करीब 12 लाख तक हो सकता है। मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने बताया, ‘आप इस कार को 11 हजार में बुक कर सकते हैं और इसकी डिलीवरी अप्रैल में होगी।

जिम्नी के अलावा टाटा ने कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच का सीएनजी मॉडल भी लॉन्च किया है। टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष (बिक्री, विपणन और ग्राहक सेवा) रंजन अंबा ने कहा कि यह अगले साल बाजार में उतरेगी।
मॉरिस गैराज यानी MG ने 5,6 और 7 सीटर Hector लॉन्च की है। एमजी इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) गौरव गुप्ता ने कहा, ‘कंपनी का फोकस कॉम्पैक्ट और बड़ी एसयूवी दोनों पर है। KIA ने लग्जरी MPV KA4 को शोकेस किया। टोयोटा ने इनोवा हाई क्रॉस और लग्जरी एसयूवी लैंड क्रूजर 300 का प्रदर्शन किया।
जानिए ऑटो एक्सपो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली गाड़ियों के बारे में…
मार्च-अप्रैल में आएगी मारुति जिम्नी और फ्रोंक्स मारुति
ने नई एसयूवी जिम्नी और फ्रोंक्स की बुकिंग शुरू कर दी है। आप इसे नेक्सा शोरूम पर 11,000 रुपये में बुक कर सकते हैं। जिम्नी 4 व्हील ड्राइव है और 210 मिमी के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आएगी। एसयूवी मार्च-अप्रैल के बीच बाजार में आएगी। कंपनी की ओर से कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जिम्नी की कीमत 10-12 लाख के बीच हो सकती है। इसके साथ ही फ्रैंक्स की कीमत 8 लाख से शुरू हो सकती है।
मारुति ने ब्रेजा का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया मारुति ने
ऑटो एक्सपो में ब्रेजा सीएनजी भी लॉन्च की थी। ब्रेजा सीएनजी मार्च-2023 तक बाजार में आ जाएगी। इसकी कीमत रेगुलर ब्रेजा से 95,000 रुपये तक ज्यादा हो सकती है, मतलब 9 से 13 लाख रुपये के बीच कीमत संभव है।
Maruti ने Brezza 2023 में एक नया मैट ब्लैक मॉडल भी लॉन्च किया है। ब्रेजा का ब्लैक एडिशन नेक्सा में उपलब्ध होगा। इसमें एलईडी प्रोजेक्टिंग लैंप, फ्लोटिंग डीआरएल, फॉग लैंप और एलईडी टेल लैंप जैसे फीचर होंगे। इसे डुअल-टोन 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 9 इंच की स्मार्टप्ले प्रो प्लस स्क्रीन है जो 40 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है। इसमें 1.5 लीटर का इंजन है। सुरक्षा सुविधाओं में 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा शामिल हैं।
टाटा पंच सीएनजी: ट्विन सिलिंडर
टाटा मोटर्स ने छोटी एसयूवी पंच का सीएनजी वर्जन लॉन्च कर दिया है। खास बात है कि इसमें डुअल सिलिंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। दो सीएनजी सिलिंडर लगाने से इसका बूट स्पेस खाली हो गया है। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स के सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर केयर के वाइस प्रेसिडेंट रंजन अंबा ने कहा, ‘देश में पहली बार कोई कार डबल सिलेंडर सीएनजी में आएगी। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.’
अब बात करते हैं बड़ी और प्रीमियम एसयूवी की… सबसे पहले मॉरिस गैराज यानी एमजी हेक्टर
एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट
एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में लॉन्च हुए और उनकी कीमतों का खुलासा हुआ। इसमें नई एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस दोनों शामिल हैं। MG Hector एक 5 सीटर मॉडल है। इसकी कीमत 14.73 लाख से शुरू होती है। एमजी हेक्टर प्लस 6 और 7 सीटर होगी। इसकी कीमत 17.5 और 20.15 लाख होगी। हेक्टर और हेक्टर प्लस पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध होगी।
किआ की नई कार्निवल KA4
किआ की लग्जरी मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) KA4 (कार्निवल) लॉन्च की गई। यह 7, 9 और 11 सीटर में आ सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह मौजूदा Kia Carnival का अपग्रेडेड वर्जन है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आ सकती है। इसका उत्पादन 2024 के अंत तक शुरू हो सकता है।
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और लैंड क्रूजर 300
टोयोटा ने लग्जरी एसयूवी लैंड क्रूजर 300 और इनोवा हाईक्रॉस लॉन्च की। लैंड क्रूजर 300 केवल डीजल इंजन के साथ आएगी। कंपनी ने इसमें 3.3 लीटर टर्बो वी6 डीजल इंजन लगाया है। इसे 10-स्पीड ऑटो गियर द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इसके डैशबोर्ड को नए डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले है, जो फिंगर ऑथेंटिकेशन सिस्टम के साथ आता है। इसमें एक प्रीमियम साउंड सिस्टम भी है। इसे आप 10 लाख रुपये से बुक कर सकते हैं। इसकी कीमत 2.17 करोड़ रुपए होगी।
टोयोटा ने इनोवा हिक्रॉस भी लॉन्च की। इसकी कीमत 18.30 लाख से 28.97 लाख के बीच है। इसमें 2 लीटर का हाईब्रिड इंजन है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी 23.24 किमी/लीटर का माइलेज देगी। इसमें 10.1 इंच का डिस्प्ले है।
टाटा ने लॉन्च की कर्व एसयूवी
ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा मोटर्स ने एसयूवी टाटा कर्व लॉन्च की। यह कार टाटा की प्रीमियम एसयूवी की लिस्ट में शामिल होगी। टाटा कर्व को कंपनी ने कूप कॉन्सेप्ट के तौर पर रखा है। कंपनी ने अभी इस कार के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

पटना मेट्रो: सार्वजनिक सेवाएँ 7 अक्टूबर से शुरू, पहले चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

रह्मानी 30 के छात्र ज़ौरेज़ अहमद को गूगल में 39 लाख सालाना पैकेज

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

इसरो-चंदयान विश्राम हम लेंडर और रोवर को विश्राम देने की प्रक्रिया में हैं: एस सोमनाथ

Nationalist Bharat Bureau

वंदे भारत स्लीपर टिकट रद्द करने पर कितना पैसा मिलेगा वापस? जानिए पूरा नियम

Nationalist Bharat Bureau

लोगों ने आंखें बंद कर खरीदी 5.65 लाख की Tata Tiago

Nationalist Bharat Bureau

इंटरनेट का उपयोग करते समय लड़कियों को सावधान रहना चाहिए