Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

लोगों ने आंखें बंद कर खरीदी 5.65 लाख की Tata Tiago

लोगों ने आंखें बंद कर खरीदी 5.65 लाख की Tata Tiago

नई दिल्ली:टाटा मोटर्स की लोकप्रिय हैचबैक कार टियागो (Tata Tiago) ने भारतीय बाजार में 6 लाख यूनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यह कार लॉन्च के बाद से ही अपने सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2024 तक टियागो की कुल बिक्री 6 लाख यूनिट्स को पार कर चुकी है। खास बात यह है कि अक्टूबर 2024 तक इसकी 5,96,161 यूनिट्स बिक चुकी थीं। टाटा टियागो को भारतीय बाजार में 6 अप्रैल 2016 को पहली बार लॉन्च किया गया था।

टियागो ने अपने लॉन्च के पहले ही साल में जबरदस्त ध्यान आकर्षित किया और वित्तीय वर्ष 2016 में इसे 1,096 ग्राहक मिले। इसके बाद 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 56,130 यूनिट्स हो गया। 2018 में 78,829 यूनिट्स, 2019 में 93,369 यूनिट्स, और 2020 में 49,365 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 60,711 यूनिट्स हो गया। वित्तीय वर्ष 2022 में 58,089 यूनिट्स, 2023 में 77,399 यूनिट्स, और 2024 में 50,478 यूनिट्स की बिक्री हुई। अक्टूबर 2024 तक वित्तीय वर्ष 2025 में 37,202 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई।

इंजन और माइलेज
टाटा टियागो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, यह कार सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसमें इंजन 73.5bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 20.1 किमी/लीटर, पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.43 किमी/लीटर, सीएनजी मैनुअल वेरिएंट 26.49 किमी/लीटर, और सीएनजी ऑटोमैटिक वेरिएंट 28.06 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

फीचर्स और कीमत:
टियागो का इंटीरियर्स बेहद आधुनिक और प्रीमियम हैं। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स और एबीएस जैसे फीचर्स हैं।

टाटा टियागो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 8.90 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी सिलेरियो और वैगनआर जैसी कारों से है।

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

चाणक्या इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी में पालीटेक्निक में नामांकन प्रवेश परीक्षा में 1000 से अधिक छात्र हुए शामिल

Nationalist Bharat Bureau

LNMI रोजगार एवं रोजगार सृजन की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है:डॉ० एस० सिद्धार्थ

Nationalist Bharat Bureau

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

महागठबंधन की सरकार बनी तो फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली : तेजस्वी

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment