Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीराजनीति

स्टेशन की भीड़ कम करने का रेलवे का डिजिटल प्लान, जनरल टिकट पर 14 जुलाई तक छूट

भारतीय रेलवे ने स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि 14 जनवरी 2026 से अगले छह महीनों तक, आधिकारिक RailOne App से जनरल (अनरिजर्व्ड) टिकट बुक करने पर यात्रियों को किराए में 3% की सीधी छूट दी जाएगी। इस फैसले का मकसद यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी कतारों से राहत देना है।

रेलवे की इस योजना की खास बात यह है कि छूट का लाभ सभी डिजिटल पेमेंट मोड पर मिलेगा। यात्री UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं और 3% डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने इस स्कीम को लागू करने के लिए CRIS को आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट के निर्देश भी जारी कर दिए हैं, जिससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह सहज हो सके।

वहीं, RailOne App के R-Wallet यूजर्स के लिए यह ऑफर और भी फायदेमंद है। पहले से मिलने वाले 3% कैशबैक के साथ अब उन्हें अतिरिक्त 3% डायरेक्ट डिस्काउंट मिलेगा, यानी कुल 6% तक की बचत। रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि यह विशेष छूट केवल RailOne App पर ही उपलब्ध होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित हों और स्टेशनों पर भीड़ कम की जा सके।

नीतीश कुमार न तो पीएम बनना चाहते हैं और न ही इंडिया के संयोजक

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

NDA से अपमान का बदला लेंगे पशुपति पारस

Nationalist Bharat Bureau

घर-घर में रुकेंगे पर्यटक, कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिमी क्षेत्र में संवेदनशील संस्थानों तथा उद्योगों की सुरक्षा पुख्ता करना जरूरी: शाह

मशकूर उस्मानी के नाम पर भाजपा ने मिथिलांचल में मतों का ध्रुवीकरण किया

Nationalist Bharat Bureau

अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराएं मोदी: राहुल

Leave a Comment