Nationalist Bharat
राजनीति

डिप्टी सीएम के बंगले पर सियासत तेज! BJP का आरोप,महंगे सामान को उखाड़ कर ले गए तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार में डिप्टी सीएम के सरकारी बंगले को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार, 6 अक्टूबर को 5 देश रत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री का बंगला खाली कर दिया, जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बंगले से महंगे सामान उखाड़ कर अपने साथ ले लिए हैं। यह वही बंगला है, जो अब उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है। सम्राट चौधरी दशहरा के बाद इस बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं, इसलिए तेजस्वी यादव ने इसे खाली कर दिया है।

 

बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव बंगले में लगे नए सोफे को अपने साथ ले गए हैं और उनकी जगह कबाड़ से पुराने और टूटे-फूटे सोफे रख दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बंगले से एसी भी उखाड़ ली गई है और पुरानी, जर्जर एसी को बाहर फेंक दिया गया है। इकबाल ने आरोप लगाया कि हाइड्रोलिक बेड, ड्रेसिंग टेबल का महंगा शीशा और बाथरूम की टोटियाँ भी गायब हैं। उन्होंने कहा कि बंगले में जगह-जगह महंगे सामान गायब हैं, और सरकारी संपत्ति को निजी संपत्ति के रूप में उठा कर ले जाने की कोशिश की गई है। बैडमिंटन कोर्ट का कारपेट और फाउंटेन की लाइट्स भी हटा ली गई हैं।बीजेपी ने पहले भी इस तरह के आरोप समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर लगाए थे, जब 2017 में यूपी में बीजेपी की सरकार बनी थी। उस समय पार्टी ने अखिलेश यादव पर मुख्यमंत्री आवास से बाथरूम की टोटियाँ चुराने का आरोप लगाया था।

बिहार में पान की दुकान पर जो राजनीति होती है गुजरात में मुख्यमंत्री आवास में भी वैसी राजनीति नहीं होती

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

शिवसेना की बगावत,उद्धव ठाकरे और राजनीति, कठिन है डगर पनघट की

राजनीतिक दल किसी व्यक्ति या दल के विरोध को देश के विरोध में न बदलें: मोदी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार एनडीए टूट रहा है,नॉट ऐट ऑल !

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी 26 नवंबर को स्थापना दिवस पर निकालेगी तिरंगा यात्रा

संजय जायसवाल का लेटर:बेतिया मेयर को बताया डीजल चोरी का मास्टर माइंड, SIT जांच की मांग

Nationalist Bharat Bureau

दो तस्वीरें,,कहानी एक जैसी

भाजपा अब नरेंद्र मोदी के नाम पर विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी

झारखंड में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment