Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal: बीरभूम की कोयला खदान में जोरदार धमाका, 7 मजदूरों की मौत

KOLKATA:पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में सात मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। अब तक धमाके की असल वजह का पता नहीं चल पाया है, और राहत व बचाव कार्य जारी है। यह घटना गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (GMPL) की कोलियरी में हुई, जहां कोयला क्रशिंग के दौरान एक बड़ा धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक, कोयला खदान में विस्फोट करते समय यह हादसा अनजाने में हुआ। धमाके के बाद मौके पर मौजूद कई अधिकारी और कर्मचारी वहां से भाग निकले।

 

 

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है और बचे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। साथ ही, पुलिस मृतकों के परिजनों की जानकारी जुटाकर उनसे संपर्क कर रही है। घटनास्थल पर स्थानीय बीजेपी विधायक भी मौजूद हैं और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।इससे पहले भी बीरभूम जिले के नलहाटी थाना इलाके में एक पत्थर खदान में हुए हादसे में सात श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जब पत्थर तोड़ने के दौरान खदान धंस गई थी। बीरभूम में खदान हादसों की यह घटनाएं चिंताजनक स्थिति को दर्शाती हैं, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण बार-बार जानलेवा घटनाएं हो रही हैं।

Parliament Session 2024: वक्फ विधेयक पर JPC का कार्यकाल बढ़ा,बजट सत्र के आखिरी दिन मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

Nationalist Bharat Bureau

बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल में एक्सपायरी दवा देने का आरोप

लगातार परीक्षा लीक होने के कारण अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय:एजाज अहमद

दिल्ली एयरपोर्ट(IGI AIRPORT) में निकली 1095 पदों पर नौकरी की वैकेंसी; 25,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

Nationalist Bharat Bureau

लालू – बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले:मोदी

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को राहत, बोले नेता– राजनीतिक प्रतिशोध की कहानी

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार आज भरेंगे नॉमिनेशन, राज्यसभा चुनाव नामांकन का अंतिम दिन,10 जून को होगा मतदान

DNA वाले सुधीर चौधरी की ZEE NEWS से विदाई

तेजस्वी का 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर का ‘‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’’ स्थगित

Leave a Comment