Nationalist Bharat
राजनीति

कौन हैं एसके सिंह? तरारी की जंग में PK ने लगाया जिस पर दांव

Bihar by-election:बिहार में आगामी उपचुनावों के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अपने पहले उम्मीदवार के रूप में तरारी विधानसभा सीट से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह का नाम घोषित कर सबको चौंका दिया है। भोजपुर जिले के करथ गांव के निवासी एसके सिंह, सेना के उच्च अधिकारी रह चुके हैं, और अब राजनीति में अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह का सेना में एक लंबा और सम्मानित करियर रहा है। वे देश के पहले फील्ड मार्शल, मानेक शॉ के साथ भी काम कर चुके हैं और सियाचिन जैसी महत्वपूर्ण पोस्टिंग्स पर तैनात रहे हैं। उत्तराखंड की त्रासदी के दौरान भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब उन्होंने अपने गांव और समाज की सेवा के लिए राजनीति में उतरने का निर्णय लिया है।

एसके सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है और बच्चे अपने-अपने जीवन में स्थापित हो चुके हैं, इसलिए वे अब अपने गांव और समाज के बीच रहकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका जीवन का लक्ष्य अब समाज के लिए काम करना है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि एसके सिंह का नाम तरारी विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र अब तक भू-माफिया और अपराध के लिए जाना जाता था। जन सुराज पार्टी इस छवि को बदलने का प्रयास कर रही है और क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाने की कोशिश में जुटी है। किशोर ने यह भी कहा कि यदि किसी अन्य पार्टी से एसके सिंह से बेहतर उम्मीदवार मिलेगा, तो वे उसका समर्थन करेंगे।

राहुल का कद बड़ा हुआ:मोदी

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

पटना पहुंचे तेजस्वी, आज विधायकों संग महागठबंधन की रणनीति पर मंथन

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश को किनारे करके भाजपा के शक्तिप्रदर्शन पर घमसान

उद्धव ठाकरे:एक पराजित नायक

न्यायिक फैसले कानून का शासन व संविधान के अनुसार

Nationalist Bharat Bureau

आकाश सिंह ने श्रीनारायण सिंह को पेश की श्रधांजलि,हत्यारों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग

बिहार प्रदेश जदयू महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का ऐलान, यास्मीन ख़ातून को महासचिव की ज़िम्मेदारी

Leave a Comment