Nationalist Bharat
EntertainmentJOBखेल समाचारटेक्नोलॉजीदुर्घटनानौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

DARBHANGA:दरभंगा में नगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर में विवाह पंचमी के मौके पर निकाली जा रही झांकी पर उपद्रवियों द्वारा पथरबाजी की गई है। देखते ही देखते कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि शुक्रवार रात जब बाजितपुर से विवाह पंचमी के मौके पर झांकी निकाली जा रही थी तब धार्मिक स्थल में बैठे लोगों ने लाठी डंडे और पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ विकाश कुमार सदर सिटी एसपी डीएसपी अमित कुमार सहित भारी संख्या पहुंची पुलिस में मामले को शान्त करा लिया है। हालांकि, स्थिति तनावपूर्ण है। इलाके में भारी संख्या पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

बताया जाता है प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तरौनी गांव विवाह पंचमी पर झांकी निकलकर बाजितपुर की तरफ जा रही है। इस दौरान बाजितपुर में झांकी के पहुंचने पर दोनों समुदाय के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और मारपीट में तब्दील हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे सिटी एसपी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत करा लिया है।

इस सम्बंध में सिटी एसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। घटना की जांच के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज आने के बाद मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।

डिप्टी सीएम के बंगले पर सियासत तेज! BJP का आरोप,महंगे सामान को उखाड़ कर ले गए तेजस्वी यादव

सीबीआई अधिकारी की मृत्यु पर गंदी राजनीति करने वाले सिसोदिया देश से माफी मांगे:मनोज तिवारी

Nationalist Bharat Bureau

Rajasthan RPSC State and Sub. Services Combined RAS Recruitment 2024 Apply Online for 733 Post

Nationalist Bharat Bureau

भारत के आम किसान का वास्तविक दर्द

नागरिकों की बेचैनी का मर जाना लोकतंत्र का शोकपर्व है

निर्भया के गुनहगार को फाँसी, माँ ने ली सूकून की सांस

बिहार जहरीली शराब कांड : होम्योपैथिक दवा से शराब बनाकर मौत का कहर बरपाने वाला रामबाबू दिल्ली में गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

जर्जर स्वास्थ ढांचा की पोल खुलने के डर से सरकार ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कराया:रानी चौबे

Nationalist Bharat Bureau

टर प्रैक्टिकल देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, साथी घायल

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षात्मक बैठक

Leave a Comment