Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार ने बिहार का सत्यानाश कर दिया:अजय आलोक

पटना:बिहार की सियासत में आजकल भूचाल आ गया है । कभी नीतीश कुमार के संकटमोचक रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह  आरसीपी सिंह के ऊपर लगे आरोप के बाद आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद जहां एक तरफ खुद आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला बोला है वही अब दूसरे लोग भी नीतीश कुमार को आईना दिखाने लगे हैं । जनता दल यूनाइटेड के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के ऊपर जोरदार हमला बोला नीतीश कुमार के ऊपर आरसीपी सिंह ने जिस तरह चुन चुन कर निशाना साधा उसके बाद जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता और पार्टी से निष्कासित किए गए अजय आलोक में भी मोर्चा खोल दिया है अजय आलोक ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है अजय आलोक में नीतीश कुमार को नाश कुमार बताते हुए कहा है कि नीतीश ने 12 साल से प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हुए बिहार का सत्यानाश कर दिया।

नीतीश पर निशाना साधते हुए अजय आलोक ने ट्वीट किया है.. क्या संयोग हैं और अजब प्रयोग हैं – पेट भर के गालियाँ दे के और पेट में कितने दाँत हैं ये बताके राष्ट्रीय अध्यक्ष , दो दो बार धोखा दे के खुद को CM बना के चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष संसदीय बोर्ड – ये काम सिर्फ़ एक ही विरला पार्टी कर सकती हैं जिसके नायाब नेता को सब भूलने की आदत है। पिछले 12 साल से PM बनने की आशा में बिहार का सत्यानाश करने वाले ये महान व्यक्ति नीतीश कुमार नहीं बल्कि “ नाश कुमार “ हैं । कबीरदास ने तो अपनी डाल काटी थी ये आदमी अपनी छाया को काटने चला हैं । सोचिए आप लोग ?? आपका क्या होगा ??
अजय आलोक ने लिखा कि क्या संयोग हैं और अजब प्रयोग हैं – पेट भर के गालियाँ दे के और पेट में कितने दाँत हैं ये बताके राष्ट्रीय अध्यक्ष , दो दो बार धोखा दे के खुद को CM बना के चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष संसदीय बोर्ड – ये काम सिर्फ़ एक ही विरला पार्टी कर सकती हैं जिसके नायाब नेता को सब भूलने की आदत हैं ।

छात्रा की संदिग्ध मौत पर सियासी उबाल इंसाफ की लड़ाई में कूदे प्रशांत किशोर

Priyanka Gandhi in Loksabha: लोकसभा में अपने पहले भाषण में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की बखिया उधेड़ी

Nationalist Bharat Bureau

ये भाजपाई आपके बच्चों के दुश्मन हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

लोजपा नेता नासिर अहमद उर्फ लाल ने किया एनडीए सरकार में मुसलमानों को वाजिब हक़ मिलने का दावा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, निगरानी ब्यूरो ने 2,800 से ज्यादा फर्जी शिक्षकों पर की कार्रवाई

लालू प्रसाद से हाथ मिला कर नीतीश कुमार ने तोड़ा निवेशकों का भरोसा:मोदी

Nationalist Bharat Bureau

असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार की हुई,बिहार इकाई ने जताई प्रसन्नता

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

बिहार को मिले 4 महिला और 1 पुरुष सहित पांच IPS

Nationalist Bharat Bureau

पीएम आवास योजना में बिहार के 8 लाख लाभुकों की किस्तें रुकीं, राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

Leave a Comment