Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

पटना:नेता प्रतिपक्ष के ‘‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’’ का चैथा चरण आज समाप्त हो गया। इन चार चरणों में उन्होंने अबतक 19 जिला के 109 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर चुके हैं।उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने से कार्यकर्ताओं में एक नयी उर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं द्वारा मिले फीडबैक के आधार पर तेजस्वी जी द्वारा बिहार को विकसित राज्य बनाने को लेकर कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई है जिसका व्यापक स्तर पर स्वागत किया गया है। तेजस्वी यादव की पहचान श्लिडर ऑफ कमिटमेंटश् के रूप में बन चुकी है। लोगों को भरोसा है कि वे जो संकल्प लेते हैं अवसर मिलने पर उन संकल्पों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी दिखती है।  2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने जो वादे किए थे, सत्रह महिने उपमुख्यमंत्री रहने का मौका मिला तो उन वादों को पूरा करके दिखा दिया है।

राजद प्रवक्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने भावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा है कि उनकी सरकार बनने पर श्माई बहिन मान योजनाश् लाएगी और सभी महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह उसके खाते में भेज दिए जाएंगे। वृद्धावस्था पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह कर दिया जाएगा। 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी। सीमांचल और कोशी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए ‘‘सीमांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी’’ एवं ‘‘कोशी डेवलपमेंट अथॉरिटी’’ का गठन किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आने-जाने और ठहरने की खर्चा सरकार वहन करेगी।

राजद प्रवक्ता ने बताया कि तेजस्वी जी द्वारा घोषित यह कार्यक्रम बिहार के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। जो लोग इन घोषणाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं ये वे ही लोग हैं जो पहले शिक्षकों के बहाली, संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि एवं नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने पर सवाल खड़े कर रहे थे। और आज उपलब्धि लेने के लिए बेचैन हो रहे हैं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी जी ने जो घोषणाएं की है उसे मूर्तरूप देने के लिए सारे वैज्ञानिक आंकड़े की समीक्षा कर चुके हैं। एनडीए नेताओं की तरह यह हवा-हवाई नहीं है। इसीलिए एनडीए नेताओं की पहचान ‘‘कैचफ्रेज लीडर’’ के रूप में हो रही है जबकि तेजस्वी यादव की पहचान ‘‘लीडर ऑफ कमिटमेंट’’ के रूप में बन चुकी है।

मोहम्मद असद को शिवहर विधानसभा से उम्मीदवार बनाने की मांग तेज़

तेजस्वी यादव का “शहाबुद्दीन जी अमर रहे, तस्लीमुद्दीन जी अमर रहे,” का नारा,राष्ट्रीय अधिवेशन से मुस्लिम समुदाय को बड़ा संदेश

पंचायत राज पदाधिकारी को दी गयी विदाई

OUAT ने Assistant Professor पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें डिटेल्स।

क्या कुलदीप यादव को रिप्लेस करने का बहुत ज्यादा दबाव था? जयदेव उनदकट ने दिया यह जवाब

Nationalist Bharat Bureau

स्टेचू ऑफ़ लव:इस्पात में ढली एक अधूरी प्रेम कहानी

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती मनाई गयी

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

मशहूर अभिनेता असरानी का 20 अक्टूबर 2025 को मुंबई में निधन

Leave a Comment