Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

कई घंटे ठप रहने के बाद फिर शुरू हुई Jio सर्विस, कॉल और SMS इस्तेमाल में अब नहीं आ रही दिक्कत

कई घंटे डाउन रहने के बाद Jio की सर्विस फिर से काम करने लगी है. ज्यादातर लोगों के लिए ये काम कर रहा है. फिलहाल इसकी सर्विस डाउन रहने की वजह सामने नहीं आई है. लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी जल्द इसको लेकर ऑफिशियल बयान जारी कर सकती है.

Jio की सर्विस आज सुबह से डाउन चल रही थी. अब लग रहा लोगों के लिए ये काम करने लगा है. इससे पहले लोग ट्विटर पर कॉल और SMS ना भेज पाने की शिकायत कर रहे थे

हालांकि, अभी ज्यादातर यूजर्स के लिए ये काम करने लगा है. सर्विस डाउन रहने को लेकर कंपनी की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है.

आपको बता दें कि आज सुबह से टेलीकॉम कंपनी Jio के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. रिपोर्ट के अनुसार, कई Jio यूजर्स सुबह से कॉल नहीं कर पा रहे थे

. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने शिकायत की थी. कई Jio यूजर्स का दावा है कि वो सुबह से मैसेज या SMS भी सेंड नहीं कर पा रहे थे.

हालांकि,रिपोर्ट में मोबाइल डेटा को लेकर कहा गया है कि ये काम कर रहा था. इसको लेकर यूजर्स को कोई दिक्कत नहीं आ रही है. यानी आउटेज के बाद भी यूजर्स मोबाइल डेटा इस्तेमाल कर पा रहे थे. लेकिन, कॉल और SMS भेजने में दिक्कत आ रही थी.

Jio के यूजर्स को ये दिक्कत आज सुबह से आ रही है. एक ट्विटर यूजर ने इसको लेकर लिखा है कि सुबह से ही उनते मोबाइल पर VoLTE का साइन नहीं दिख रहा है. इस वजह से कोई भी कॉल नहीं लग रही है. ऐसे में आप 5G सर्विस कैसे देंगे जब नॉर्मल कॉल्स में ही दिक्कत आ रही है.

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

महागठबंधन की सरकार बनी तो फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली : तेजस्वी

सरस मेला:महज चार दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 3 करोड़ पार

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

Nationalist Bharat Bureau

जयपुर में ‘ऑनर रन’ मैराथन को सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

चाणक्या इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी में पालीटेक्निक में नामांकन प्रवेश परीक्षा में 1000 से अधिक छात्र हुए शामिल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment