Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

Human Washing Machine: इंसानों के लिए लॉन्च हुई वॉशिंग मशीन

Human Washing Machine: वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल आमतौर पर कपड़ों की धुलाई के लिए होता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि इंसानों के लिए वॉशिंग मशीन हो सकती ह? यदि आपने इसके बारे में अभी तक नहीं सोचा है तो ज़रा सोंचिए। क्योंकि इंसानों के नहाने के लिए भी अब वॉशिंग मशीन लॉन्च हो गई है।

जापान में एक शावरहेड निर्माता ने ‘ह्यूमन वाशिंग मशीन’ (Human Washing Machine) तैयार की है। इस मशीन में एक ऐसी पॉड है जो किसी इंसान को सिर्फ 15 मिनट में धोकर सुखा देती है। हालांकि यह भविष्य की तकनीक पर आधारित मशीन अभी प्रोटोटाइप चरण में है। लेकिन इसके घर और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों के लिए लॉन्च करने की योजना बन रही है।

जापानी समाचार द असाही शिंबुन के अनुसार, इस मशीन की प्रेरणा 1970 जापान वर्ल्ड एक्सपोजिशन में प्रदर्शित एक समान डिवाइस से ली गई है। उस समय सैन्यो इलेक्ट्रिक कंपनी (जो अब पैनासोनिक है) ने एक अंडाकार आकार की “अल्ट्रासोनिक बाथ” पेश की थी। यह मशीन तब ऑटोमैटिक रूप से गर्म पानी से भर जाती थी, जब कोई व्यक्ति उसमें बैठता था। इसमें अल्ट्रासोनिक वेव और मसाज बॉल्स उसे साफ करती थीं और बाद में पानी अपने आप निकल जाता था, हालांकि अल्ट्रासोनिक बाथ उस समय लोकप्रिय नहीं हो पाई, लेकिन इसने एक बच्चे को जरूर प्रेरित किया—यासुआकी ओयामा, जो अब साइंस कंपनी के चेयरमैन हैं।

कैसे करती है काम?
साइंस कंपनी जापान के हॉस्पिटैलिटी बाजार के लिए शावरहेड और अन्य स्नान संबंधी मशीनें बनाती हैं। ये उपकरण माइक्रोबबल्स छोड़ते हैं, जो बेहतर सफाई करते हैं। यह मशीन भविष्य में लोगों के बाथिंग एक्सपीरियंस को बदल सकती है।

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

बीएसएनएल अब दे रहा 60 दिनों की अतिरिक्त वैधता एक साल के 2,399 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर……..

इंडिगो संकट: आठवें दिन भी 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द

पटना मेट्रो: सार्वजनिक सेवाएँ 7 अक्टूबर से शुरू, पहले चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे

5G के बाद सस्ता हुआ REDMI 4G Smartphone, ऐसे खरीदें REDMI 10 सिर्फ 700 रुपए में

Nationalist Bharat Bureau

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment