Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

स्मार्ट मीटर को जनहित में वापस लें मुख्यमंत्री:आनन्द माधव

पटना:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव ने सोशल मीडिया पर अपनें स्मार्ट मीटर एप के रीडिंग की तस्वीर शेयर साझा करते हुए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर को जनहित में वापस लें। सुबह पौनें पांच बजे के करीब जब उन्होनें अपने मोबाइल पर स्मार्ट मीटर एप को खोला तो उसमें कोई रीडिंग नहीं आ रही थी। कई बार रिफ्रेश करनें के बाद भी जब कोई रीडिंग नहीं आया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर उसे साझा करते हुए अपील करते हुए लिखा कि-

स्मार्ट मीटर का स्क्रीनशॉट

माननीय मुख्यमंत्री, श्री नीतीश कुमार जी
बिहार के निवासियों की ओर से, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि राज्य में स्मार्ट मीटर की शुरुआत को वापस लें। इसके कार्यान्वयन से लोगों को मानसिक परेशानी हो रही है और उन्हें अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जनहित और राज्य के नागरिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए, स्मार्ट मीटर परियोजना को वापस लें।उन्होंने #स्मार्टमीटरवापसी #बिहार #जनहित के हैसटैग का भी इस्तेमाल किया।प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से उन्होंने कहा कि इस स्मार्ट मीटर के चक्कर में उन्हें भी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। आज उन्हें शहर से बाहर जाना था, सो उन्होंने सोचा कि मीटर का बैलेंस देखते हुए रीचार्ज कर दिया जाय, लेकिन बार बार (NA) एन ए आ रहा था। उन्होंने कहा कि इस समस्या से बार बार उन्हें गुजरना पड़ता है। यह पूर स्मार्ट मीटर को इस्तेमाल करनें वाले उपभोक्ताओं को भी झेलना पडता है जिससे उन्हें मानसिक पकेशानी से गुजरना पड़ता है और एक अज्ञात भय से ग्रसित रहते हैं कि कहीं बिजली ना चली जाय।पिछले दो सप्ताह से सर्वर में खराबी होनें के कारण पूरे बिहार के सारे उपभोक्ता परेशान रह रहे हैं जिसे सरकार ने भी माना, तो फिर इसे जबर्दस्ती लागू करना कहाँ तक उचित है।अगर स्मार्ट मीटर वापस होता है तो यह बिहार की जनता के भले के लिये होगा। हम तकनीकि के विरोधी नहीं हैं लेकिन तकनीकि जनता के हित के लिये हो।

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

ध्यान भटकाने का हथियार है ONE NATION-ONE ELECTION:डेरेक ओ’ब्रायन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो संकट: आठवें दिन भी 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

Leave a Comment