Nationalist Bharat
विविध

Bihar: दिल्ली की तरह जमुई में बनेगा रिंग रोड, गाड़ियों की रफ्तार पर नहीं लगेगा ब्रेक

Bihar: बिहार के जमुई में रहने वाले लोगों को नीतीश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बिहार सरकार ने जिले में रिंग रोड बनाने का फैसला किया है. इस रिंग रोड को बनाने में करीब 49 करोड़ रूपये खर्च होगा. शहर में रिंग रोड के निर्माण से लोगों को जाम से तो मुक्ति मिलेगी ही और दूसरे जिलों में जाने वाली गाड़ियों को शहर में आने से रोका जा सकेगा.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जमुई में बनने वाले रिंग रोड जमुई-लखीसराय मुख्य सड़क के हांसडीह से शुरू होकर सिरचंद, नवादा, सतगामा, बिहारी, घोड़ा अस्पताल, कल्याणपुर, भछियार और नीमा होते हुए खैरा-जमुई मुख्य पथ पर कवैया मुसहरी के पास जाकर समाप्त होगा. इस मार्ग पर जमुई शहर के कई महत्वपूर्ण इलाके हैं, जिन पर वाहनों का भारी दबाव होता है. उनमें से महाराजगंज, कचहरी चौक, बोधवन तालाब सहित कई इलाके ऐसे हैं, जहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. जिले के एक अधिकारी ने बताया इस परियोजना के पूरा होने से जमुई शहर में यातायात की सुविधा बेहतर होगी और यहां से गुजरने वाले भारी वाहनों का बोझ मुख्य सड़कों से कम हो जाएगा. प्रशासन की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है, क्योंकि रिंग रोड से यात्रा का समय बचेगा और मुख्य बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी.

जानिए किस तरह मिलेगा लोगों को लाभ
दरअसल, जमुई जिला मुख्यालय स्थित जमुई बाजार जिले का सबसे बड़ा बाजार भी है और यहां जिला मुख्यालय होने के कारण सभी कार्यालय एवं अन्य प्रतिष्ठान स्थित है. इस कारण इस पर रोजाना पूरे जिले का दबाव रहता है. जिला मुख्यालय से होकर आने- जाने वाले वाहनों को काफी लंबा जाम भी झेलना पड़ता है. इस रिंग रोड के निर्माण से जमुई जिला मुख्यालय में प्रवेश करने वाले चारों मुख्य रास्ते को एक दूसरे से जोड़ दिया जाएगा.

जमुई से खैरा जाने के लिए बोधवन तालाब, जमुई से सिकंदरा जाने के लिए महिसौड़ी चौक, जमुई से लखीसराय जाने के लिए हरनाहा चौक और जमुई से मलयपुर जाने के लिए कचहरी चौक से होकर लोगों को आना-जाना पड़ता है. लेकिन इन चारों रास्तों को चार जगह से एक दूसरे से मिला दिया जाएगा.

11 किलोमीटर लंबा बनेगा रिंग रोड
इस रिंग रोड का निर्माण जमुई जिला मुख्यालय स्थित हांसडीह से शुरू किया जाएगा और जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग से होते हुए यह रास्ता सतगामा, बिहारी, कल्याणपुर, भछियार और नीमारंग होते हुए जमुई-खैरा मुख्य मार्ग तक समाप्त होगा. यह सड़क 11 किलोमीटर लंबा होगा और शहर में प्रवेश किए बगैर यह सड़क बाजार से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए काफी मुफीद होगा.

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

मोहम्मद रफी का संगीत में योगदान अद्वितीय

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए रथ रवाना

Nationalist Bharat Bureau

हजरत आमना बुआ के उर्स में शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन की चादरपोशी

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

हमारे जमाने में साइकिल तीन चरणों में सीखी जाती थी

Nationalist Bharat Bureau

सेब-संतरे पर क्‍यों लगे होते हैं स्‍टीकर

MP- उमा भारती ने कहां, राहुल पीओके को जोडे, शराब को लेके भी कही यह बात

मां बाप को साथ नहीं रखा जाता, मां बाप के साथ रहना होता है

Nationalist Bharat Bureau

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment