Nationalist Bharat
विविधस्वास्थ्य

एक बार फिर लालू-राबड़ी परिवार में गूंजेगी किलकारी,बाप बनने वाले हैं तेजस्वी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। इस खुशखबरी के साथ लालू यादव फिर से दादा और राबड़ी देवी दादी बनने जा रही हैं। तेज प्रताप यादव चाचा और तेजस्वी की बहनें मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, चंदा यादव, हेमा यादव, राजलक्ष्मी यादव, धनु यादव और रागिनी यादव एक बार फिर बुआ बनेंगी।

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री प्रेग्नेंट हैं और इस समय कोलकाता में रेस्ट कर रही हैं। यह खबर मिलते ही लालू-राबड़ी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार के सभी सदस्य जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं। सबसे अधिक खुश होने वालों में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का नाम सबसे ऊपर है।तेजस्वी यादव नए साल का जश्न मनाने के लिए अपनी राजनीतिक यात्राएं समाप्त कर जल्द ही अपनी पत्नी के पास कोलकाता जाने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी पहले ही कोलकाता जाना चाहते थे, लेकिन व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण ऐसा नहीं हो सका।

तेजस्वी यादव मार्च 2023 में पहली बार पिता बने थे, जब उनकी बेटी का जन्म हुआ था। बेटी का नाम कात्यायनी रखा गया था। उस समय तेजस्वी बिहार के उपमुख्यमंत्री थे और परिवार लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी और सीबीआई की जांच का सामना कर रहा था।

तेजस्वी यादव ने साल 2021 में रेचल गोडिन्हो उर्फ राजश्री से शादी की थी। दोनों का विवाह दिल्ली में मीसा भारती के सैनिक फार्म में हुआ था। शादी में परिवार के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी शामिल हुए थे। तेजस्वी और राजश्री की दोस्ती दिल्ली के आरके पुरम स्थित डीपीएस स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 2014 में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

राजश्री, चंडीगढ़ के एक कारोबारी की बेटी हैं और शादी के बाद से ही परिवार के साथ घुल-मिल गई हैं। अब जब लालू और राबड़ी के घर एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है, पूरा परिवार खुशियों से सराबोर है। नये साल से पहले ही यह खबर घर में उत्सव का माहौल लेकर आई है।

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

मनेर शरीफ़ में हज़रत यह्या मनेरी (रह.) के 757वें उर्स की तैयारियां तेज़

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रीय लव कुश सेवा मिशन की ओर से सीएम नीतीश कुमार को दही-चूड़ा भोज का न्योता, 17 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

कोरोना के खतरे के बीच यूपी के अस्पतालों में टीके ख़तम, बूस्टर डोज़ के लिए बढ़ रही है भीड़

प्रदूषण के खिलाफ जंग, ट्री मैन 9 अगस्त से ‘प्रदूषण भारत छोड़ो’ आंदोलन की करेंगे शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई में प्रदूषण पर बीएमसी की कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

व्यंग:कर्जदार होने के अनेक लाभ

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में घर के सजावट से लेकर देशी व्यंजन और देशी परिधान हर उम्र और हर तबके के लिए उपलब्ध

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment