Nationalist Bharat
विविध

चाणक्या फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्युशन कैंपस में बनी लघु फिल्म “जोड़े कलसूप” के टीजर्स की लांचिंग

पटना- पटना के बेली रोड स्थित चाणक्या फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्युशन कैंपस में बनी लघु फिल्म “जोड़े कलसूप” फिल्म के टीजर्स का लांचिंग रविवार को किया गया। जिसका विधिवत शुभारम्भ चाणक्या फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्युशन के चेयरमैन सह कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ अशोक गगन एवं सीईओ डॉ दिव्य ज्योति के द्वारा प्रोजेक्टर पर दिखा कर किया गया।

वही इस मौके पर फिल्म निर्देशक संजय कुमार सिन्हा, लाइन प्रोड्यूसर साहिल मिश्रा, कास्टिंग डायरेक्टर सुशील कुमार शर्मा, म्यूजिक डायरेक्टर राजीव यादव, छायांकन जयप्रकाश, आनंद ओझा, मेकअप अमजद कलाकार सुरेंद्र प्रसाद, सुषमा पांडे, इशू शर्मा, अजनेश शर्मा, सुषमा देवी, राकेश कुमार, सत्यानंद शर्मा, आजाद शक्ति आदि सभी कलाकारों को अंगवस्त्र एवं मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया। फिल्म खरना के दिन ऑन एयर होगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ अशोक गगन ने छठ जैसे मौके पर इस फिल्म के निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा की फिल्म और आध्यात्म को साथ जोड़ना काफी सुखद है। डॉ दिव्य ज्योति ने कही की लोक आस्था का महापर्व छठ पारंपरिक लोक गीतों के बिना अधूरा माना जाता है। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर फिल्म निर्देशक संजय कुमार सिन्हा बहुत से पारंपरिक गीतो पर फ़िल्म लिखे और उन्हें शूट कर लोगी के बीच रखा भी। जिनकी महत्ता छठ के समय खासतौर पर महसूस होती है। इनके द्वारा रचित छठ के गीतों की धुन और शैली अन्य गीतों की अपेक्षा अलग होती है। छठ के गीतों को सुनने के बाद शरीर में ऊर्जा का संचार भी होता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ अर्जुन सिन्हा के साथ- साथ डॉ विजय कुमार शर्मा, डॉ अनुराग बिहारी, चंदन सिंह, अमरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, नलिन कुमार, प्रभात कुमार, दिव्यांशु शांडिल्या, तूलिका शांडिल्या आदि दर्जनो लोग शामिल थे।

मैक्सिको में एक शक्स ने की मगरमच्छ से शादी, व्हाइट ड्रेस भी पहनाई और किस भी किया।

पूर्व मुखिया ने वोट नहीं मिलने पर तोड़ी सड़क, ग्रामीणों ने DM से की कार्रवाई की मांग

बिहार सरस मेला में हस्तशिल्प की भारी मांग

Nationalist Bharat Bureau

मध्य प्रदेश: देश में फिर नंबर-1 पर रहा मध्य प्रदेश, केन्द्र सरकार की इस योजना में मार ली बाजी

cradmin

बिहार सरस मेला में दिख रही ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता की मिसाल

Nationalist Bharat Bureau

यदि आपने ये किया है तो समझिये आपने एक अद्भुत…

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

पत्रकारिता को चाटुकारिता से बचाना होगा

Nationalist Bharat Bureau

पोठही स्टेशन पर पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव और बंद ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ करने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Pushpa 2: साउथ की सेक्सी रश्मिका मंदाना के हुस्न का पटना में जलवा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment