Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

Skin Care In Winter: रूखी त्वचा से हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खे

Skin Care In Winter: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा का रूखापन एक सामान्य समस्या बन जाती है। चाहे आपकी त्वचा रूखी हो या तैलीय, सर्द हवाओं और कम तापमान के कारण त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे ड्राईनेस बढ़ जाती है। अभी तो सर्दी की शुरुआत हुई है, लेकिन जैसे-जैसे जनवरी का महीना आएगा और कोहरा व पाला पड़ेगा, त्वचा का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाएगा। अगर आप नहीं चाहते कि आपकी त्वचा सूखी और बेजान हो जाए, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां हम आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दे रहे हैं, जिनसे आपकी त्वचा की नमी बनी रहेगी और वो खिली-खिली दिखेगी।

1. त्वचा को रखें मॉइश्चराइज
इस मौसम में सबसे जरूरी है अपनी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज रखना। यदि आप मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो त्वचा का रूखापन बढ़ सकता है। कई बार यह रूखापन इतना बढ़ जाता है कि त्वचा पर पपड़ी जमने लगती है और खुजलाने पर खून भी आ सकता है। इसलिए, रोज़ाना त्वचा को अच्छे से मॉइश्चराइज करें।

2. सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
बहुत से लोग यह सोचते हैं कि सर्दियों में सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, लेकिन यह गलत है। सर्दियों में भी सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, सर्दी हो या गर्मी, हमेशा 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें ताकि आपकी त्वचा सूरज की किरणों से सुरक्षित रहे।

3. स्किनकेयर रूटीन में बदलाव करें
हर मौसम में स्किनकेयर की जरूरतें बदल जाती हैं। सर्दियों में, रात के समय भी त्वचा को मॉइश्चराइज करें ताकि नमी बनी रहे। इस मौसम में हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जैसे कि चेहरे और शरीर के लिए हाइड्रेटिंग क्रीम, जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखें।

4. सही स्क्रब का चुनाव करें
सर्दियों में त्वचा को एक्सफोलिएट करना भी बेहद जरूरी है, ताकि मृत कोशिकाएं हट जाएं और त्वचा ताजगी से भरी रहे। अपने स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब का इस्तेमाल करें, ताकि चेहरे और हाथ-पैरों से डेड स्किन निकल जाए और त्वचा दमकती रहे।

5. गर्म पानी से बचें
सर्दियों में गर्म पानी से नहाना आरामदायक लगता है, लेकिन यह आपकी त्वचा को और अधिक सूखा सकता है। बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी चली जाती है। इसलिए, कोशिश करें कि आप हल्के गुनगुने पानी से नहाएं, ताकि आपकी त्वचा रूखी न हो।

6. पर्याप्त पानी पिएं
सर्दियों में भी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए भरपूर पानी पिएं। पानी न सिर्फ आपकी त्वचा की नमी बनाए रखता है, बल्कि यह शरीर के अंदरूनी तापमान को भी नियंत्रित करता है। पानी कम पीने से त्वचा सूखी और बेजान हो सकती है, और डेड स्किन भी बन सकती है।इन टिप्स को अपनाकर आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा को स्वस्थ, नर्म और चमकदार बना सकते हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

स्लिप्ड डिस्क के मरीजों को सर्जरी से पहले यूनानी  इलाज कराना चाहिए: हकीम मुहम्मद शफ़ाअत करीम

Nationalist Bharat Bureau

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

34वां कंटिन्युयिंग ऑर्थोपेडिक एजुकेशन कार्यक्रम 28-29 दिसंबर को,घुटने के जोड़ के आसपास के फ्रैक्चर” पर होगा केंद्रित

Nationalist Bharat Bureau

खाली पेट खाएं तुलसी के पत्ते : मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

Sankara Nethralaya :पटना में खुलेगा शंकर नेत्रालय, नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर

Nationalist Bharat Bureau

डॉ. सोबिया फातिमा “नेशनवाइड हेल्थकेयर अवॉर्ड्स–2026” के लिए नामित

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

बच्चो की आँखों में काजल लगाने से क्या नुकसान होता है

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment