Nationalist Bharat
नौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए रथ रवाना

पटना : जदयू ने रविवार को कर्पूरी रथ और नारी शक्ति रथ के नाम से दो रथों को रवाना किया। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश ङ्क्षसह कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर इन रथों को रवाना किया। कर्पूरी रथ का नेतृत्व पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी कर रहे हैं। नारी शक्ति रथ का नेतृत्व जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रंजू गीता एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डा. भारती मेहता कर रही हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बहुत बड़ा योगदान महिला सशक्तिकरण और अति पिछड़ा को ताकत देने के लिए है। जब सरकार बनी थी तो महिला को 50% आरक्षण, शिक्षा पर काम, नौकरी में रिजर्वेशन यह सारा काम पिछले 18से19 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुआ है। बिहार में पिछड़ा अतिपिछड़ा को पंचायत में आरक्षण नहीं था। 2006 से आरक्षण देने का काम नीतीश कुमार ने किया। उनके लिए कर्पूरी छात्रावास से लेकर अन्य सुविधा देने का काम नीतीश कुमार ने दिया। उन्होंने कहा कि यह दोनों रथ निकाला है पूरे प्रदेश में घूमेगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्य को बताने का काम करेगा।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति रथ एवं कर्पूरी रथ नीतीश सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार का कारगर माध्यम बनेगा। नीतीश कुमार ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को अपने आचार, विचार और व्यवहार में उतारा है। कई बार केंद्र में मंत्री रहे और 19 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन उनके दामन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है। इस अवसर पर मंत्री मदन सहनी, विधानपार्षद ललन कुमार सर्राफ, संजय कुमार उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, हर्षवर्धन ङ्क्षसह, पार्टी के नेता चंदन कुमार ङ्क्षसह, लक्ष्मेश्वर राय, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, वासुदेव कुशवाहा, जितेंद्र पटेल, संजय मालाकार, रंजीत कुमार झा, अंजुम आरा सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

केंद्र ने पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पंजाब सरकार की 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग को खारिज कर दिया

Nationalist Bharat Bureau

सोनपुर मेले में धमाल मचा रहा अनंत सिंह का लाडला घोड़ा

Nationalist Bharat Bureau

दो पैन कार्ड केस: आजम–अब्दुल्ला की सजा बढ़ाने की मांग, 23 को सेशन कोर्ट का फैसला

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट का टॉवर गिराए जाने का यह निर्णय उन बिल्डरों के लिए सबक है जो यह समझते हैं कि प्राधिकरण और कानून सब उनकी जेब में है

Rock Salt Benefits: आपके मोटापे को कंट्रोल रखता है सेंधा नमक, जानें और भी कई फायदे

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले आए सामने

Nationalist Bharat Bureau

नगरपालिका संशोधन विधेयक के विरोध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर

कुछ अलग करें,आप सबसे अच्छे बनें

Nationalist Bharat Bureau

विकास सूचकांक में बिहार फिसड्डी,नीतीश बतायें कि प्रगति यात्रा का क्या उद्देश्य है: एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

मीना सिंह – विशाल सिंह बीजेपी में शामिल,पटना में 10 हजार लोग बने गवाह

Leave a Comment