Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

दिल्ली की तर्ज पर पटना में भी डेंगू के खिलाफ शुरू हुई जंग

पटना के लोगों ने रविवार को अपने घर के गमले, पॉट, कूलर आदि में जमे पानी को फेंक कर साफ किया और सफाई करते हुए फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर अभियान को आगे बढ़ाया।

पटना:राजधानी पटना में बढ़ते हुए डेंगू के प्रकोप को देखते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक सकारात्मक मुहिम चलाया जा रहा है। इस मुहिम में पटना की जनता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।दिल्ली की तर्ज पर पटना के लोग भी हर रविवार 10 बजे, 10 मिनट अपने-अपने घरों का सफाई किया। सफाई से नए मादा एडिस मच्छर उत्पन्न होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलु प्रकाश ने बताया कि पिछले कई हफ्ते से दिल्ली में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पहल पर हर रविवार को 10 मिनट वहां के लोग अपने-अपने घरों की जांच कर देख रहें है कि कहीं डेंगू के मच्छर उनके घर के किसी कोने में तो नहीं पनप रहा है। कहीं किसी गमले, कूलर एवं अन्य कोई छोटी सी भी जगह में पानी तो इकट्ठा नहीं है। अगर है तो उसको साफ कर रहे है। कूलर आदि में तेल डाल रहे है ताकि मच्छर के अंडे खत्म हो जाएं।बबलू ने कहा कि पटना की जनता में इस पहल का सकारात्मक असर हुआ है। पटना के लोग आज रविवार को अपने घर के गमले, पॉट, कूलर आदि में जमे पानी को फेंक कर साफ किया और सफाई करते हुए फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर अभियान को आगे बढ़ाया।

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

किडनी की पथरी होने पर करे इन चीजों का सेवन, मिलेगा आराम

Benefits of Swimming: गर्भवती महिलाओं के लिए स्विमिंग है बेस्‍ट, फायदे हैं अनेक!

cradmin

धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमे नहीं दायर किए जाएंगे, न ही सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा,सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा युवा मोर्चा पटना महानगर के तत्वाधान में वृक्षारोपण

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

बारिश के मौसम में बच्चो को बीमारी का खतरा , लषण और बचाव के तरीके

Leave a Comment