Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

16 और 17 नवंबर को होगा दो दिवसीय बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024,देशभर के प्रतिष्ठित डॉक्टर लेंगे हिस्सा

पटना:बिहार में कैंसर के प्रति जागरूकता और कैंसर से जुड़ी चिकित्सा सेवाओं में सुधार और नवाचारों पर विस्तृत चर्चा के लिए ”बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024” का आयोजन 16 और 17 नवंबर को ताज सिटी सेंटर, पटना में किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ और कैंसर रोग के क्षेत्र में काम करने वाले डॉक्टर भाग लेंगे। कैंसर के इलाज और निवारण के विषय में नवीनतम जानकारी साझा करने के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव का नेतृत्व पारस एचएमआरआई, पटना के सीनियर कंसल्टेंट और मेडिकल ओंकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक आनंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन बिहार में कैंसर जागरूकता और उपचार को नई दिशा देने में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। डॉ. धर्मिंदर नागर, डॉ. संटी सजन, डॉ. एए हई, डॉ. जॉन मुखोपाध्याय और अनिल कुमार जैसे प्रमुख विशेषज्ञ इस आयोजन में संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कैंसर के उपचार के नवीनतम तरीकों पर चर्चा के साथ-साथ रोगियों के लिए उपलब्ध आधुनिक सेवाओं और चिकित्सा प्रक्रियाओं पर भी विचार किया जाएगा। बिहार में कैंसर का इलाज पहले की तुलना में बेहतर हुआ है जिसमें पारस कैंसर सेंटर का योगदान बहुत अहम है।

इस संबंध में फैसिलिटी डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पारस एचएमआरआई आमलोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनाने के लिए समय समय पर कई कार्यक्रम करता रहा है। इसी कड़ी में बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024 के आयोजन किया जा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि इस पहल से बिहार में कैंसर के निदान और इलाज की गुणवत्ता में एक नया आयाम जुड़ेगा।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. ए.ए हई डायरेक्टर जेनेरल सर्जरी, डॉ. शेखर केसरी हेड एंव सिनियर कंसल्टेंट रेडिएशन ओंकोलॉजी ने भी अपनी-अपनी बातें रखी।

यूनिक्योर यूनानी हेल्थ केयर सेंटर के तीसरे ब्रांच का न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, AQI 335 रिकॉर्ड

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

मूंगफली किन लोगो को नहीं खानी चाहिए, क्या हो सकते हैं नुक्सान

cradmin

14 जून को पारस एचएमआरआई में जुटेंगे बिहार के प्रसिद्ध चिकित्सक

स्वास्थ्य कर्मियों को ड्रेस एवं आई कार्ड के साथ अस्पताल में ड्यूटी करने का निर्देश

अमीर लोग भी आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक जा रहे क्योंकि वहां के चिकित्सक अच्छे है : केजरीवाल

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में स्वच्छता पखवाड़ा का उद्घाटन

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment