Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध तरीके से सड़क–नाला निर्माण पर ग्रामीणों ने रोका काम

Residents protesting against faulty road and drain construction in Patna’s Sabalpur village

Bihar News: पटना सदर प्रखंड के सबलपुर स्थित गुलमहियाचक गांव (वार्ड संख्या-8) में रविवार को पीसीसी सड़क और नाले के अव्यवस्थित निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने एकजुट होकर निर्माण कार्य रोक दिया और ठेकेदार एवं प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। लगभग 40 घरों पर इसके सीधे प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते लोग सड़क और नाले का स्तर कम कर तकनीकी मानकों के अनुसार निर्माण की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और नाला मौजूदा जमीन और घरों के लेवल से करीब 4 फीट ऊपर बनाया जा रहा है, जिससे नाला पानी निकालने के बजाय घरों में गंदा पानी वापस पहुंचाएगा। स्थानीय निवासी धर्मशिला देवी ने कहा कि विकास स्वागत योग्य है, लेकिन यदि सड़क चार फीट ऊंची हो जाएगी तो बुजुर्गों और बच्चों का घर में आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। कई ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि नाला घर के स्तर से ऊंचा होगा तो उसका उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा।

वहीं ग्रामीण विनोद कुमार और संतोष प्रसाद ने निर्माण गुणवत्ता पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि ईंट और सामग्री की गुणवत्ता बेहद कमजोर है और तीन नंबर की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सड़क और नाले का स्तर कम कर सही सामग्री से निर्माण शुरू किया जाए। मामले पर बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा ने कहा कि वे इसकी जांच कर तथ्य जुटा रहे हैं।

लालू – बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले:मोदी

हाजीपुर में औद्योगिक इकाइयों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार ने हासिल किया है बड़ा मुक़ाम:राजीव रंजन प्रसाद

यूपी में SIR की अवधि बढ़ सकती है, 2.7 करोड़ फॉर्म जमा नहीं लौटे

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बढ़ा अंदरूनी घमासान गुटबाजी पर सख्ती के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

भवानीपुर में 45 हजार वोटरों के नाम कटे, तृणमूल करेगी घर-घर जांच

Nationalist Bharat Bureau

The Kashmir Files पर ज्‍यूरी चीफ के विवादित बयान पर इजरायल ने दी सफाई, अनुपम खेर ने जमकर कोसा

Nationalist Bharat Bureau

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक की तैयारी तेज

क़ुबूल हुई रोहिणी आचार्या की दुआ,लालू यादव को मिली ज़मानत

Leave a Comment