Nationalist Bharat
दुर्घटना

पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish Kumar expresses grief over death of three children drowned in Saran, Bihar

Bihar News: बिहार के सारण जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एकमा थाना क्षेत्र के धनौती गांव में मछली पालन के लिए बने पोखर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक परिवारों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद घटना है और ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य धारण करने की शक्ति मिले।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम तीन बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र से लौटने के बाद पोखर के पास खेलने लगे थे। खेल-खेल में सरोज मांझी की 3 वर्षीया पुत्री तान्या कुमारी का पैर फिसलकर पोखर में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में साथ में मौजूद अन्य दो बच्चे – मनोज मांझी के 4 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार और सीवान से शादी समारोह में आई 6 वर्षीय सोनी कुमारी – भी पानी में गिर पड़े। पोखरे की गहराई अधिक होने के कारण तीनों बच्चे डूब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर आगे की औपचारिकताओं में जुट गई है। वहीं सरकार ने परिवारों को तत्काल राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बिहार में बड़ा हादसा: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे तीन किशोर ट्रेन की चपेट में, दो की मौत, एक गंभीर

Nationalist Bharat Bureau

Siwan Chapra Hooch Tragedy: बिहार में फिर से जहरीली शराब कांड, सिवान में 5 और छपरा में 2 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में मंदिर ढहने से 4 की मौत, एक भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

छात्रा की मौत के बाद गर्ल्स हॉस्टल को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

अजमेर शरीफ जा रही बस हादसे का शिकार, 4 जायरीनों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

फुलवारीशरीफ में नलों से आ रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

भोपाल में दो एसयूवी भिड़ीं, चार की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment