Nationalist Bharat
दुर्घटना

एक झटके में अनाथ हो गए 4 बच्चे, पति को सल्फास खाते देख पत्नी ने भी जहर खाकर की आत्महत्या

Bihar News: नालंदा में घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान स्वर्गीय मुखलाल सिंह के 57 वर्षीय बेटे अरुण कुमार और उनकी 55 वर्षीय पत्नी नीलू देवी के रूप में हुई है. मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था. जिसके बाद रविवार को पहले पति और फिर पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. दम्पति की तीन बेटियां और एक बेटा है, जो दोनों की आत्महत्या के साथ अब एक ही बार में अनाथ हो गए. घटना जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के नदिऔना गांव की है.
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब पति-पत्नी खेतों में काम करने के बाद घर लौटे तो किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा होने लगा. गुस्से में आकर पति ने घर में रखी सल्फास की दो गोली खा ली. पति को जहर खाता देख पत्नी ने भी गुस्से में दो गोली खा ली. कुछ देर बाद जब दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो पड़ोसियों की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़े और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन यहां से ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं.
नूरसराय थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

सीतामढ़ी स्टेशन पर भीषण आग, भगदड़ मची

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्मी स्टाइल सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

स्पेशल ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटी, बड़ा हादसा टला; यात्रियों में हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

अयोध्या रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वाॅल गिरी, 6 महीने पहले PM मोदी ने उद्घाटन किया था,रेलवे की सफाई

मेहसौल में शराबी पति ने ईंट-पत्थर से कुचल कर अपनी पत्नी को मार डाला

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, स्कोर्पियो उछलकर डिवाइडर से टकराई – तीन की मौत

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा इंटर छात्रों से भरी स्कॉर्पियो तालाब म गिरी

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

Leave a Comment