Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

गोवा नाइटक्लब आग: अवैध निर्माण और सुरक्षा लापरवाही ने ले ली 25 ज़िंदगियाँ

Goa nightclub fire incident rescue operation by firefighters.

गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग ने 25 लोगों की जान ले ली, जिससे राज्य में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि नाइटक्लब का निर्माण अवैध था और यहां आग से बचाव के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। इसके बावजूद क्लब का संचालन जारी था, जिससे प्रशासन और स्थानीय निकायों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पहले फ्लोर पर भड़की, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। कुछ ही मिनटों में नाइटक्लब धुएं और आग से भर गया। नीचे का किचन क्षेत्र वेंटिलेशन के अभाव में गैस और धुएं से भर गया, जिसकी वजह से कई लोग सीढ़ियों पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। संकरे एंट्री और एग्जिट गेट के कारण लोगों की भीड़ एक साथ बाहर नहीं निकल सकी और कई लोग दम घुटने से मारे गए।

नाइटक्लब पानी के बीच स्थित था और जमीन से केवल एक पतले रास्ते से जुड़ा था, जिससे बचाव कार्य बेहद कठिन हो गया। मरने वालों में 14 क्लब स्टाफ, 4 पर्यटक शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान की जा रही है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू,सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पोस्टर बैनर लगाने से चुनाव नहीं जीता जाता,नितिन गडकरी के बयान से निकलने लगे कई मायने, पीएम मोदी पर निशाना तो नहीं !

नेहरू की नीति का खामियाजा भुगत रहा देश:गिरिराज

क्लीन स्वीप पर भारत की नजर, श्रीलंका को सांत्वना जीत की तलाश

Nationalist Bharat Bureau

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री बोले,जिन पिछड़ी जनजातियों को पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है

Nationalist Bharat Bureau

औरंगाबाद रेल हादसा:प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक,लोगों ने उठाये सवाल

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, अगले चुनाव में नहीं मांगेंगे वोट

Nationalist Bharat Bureau

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

नए साल में आनलाइन फरियाद सुनेगी बिहार पुलिस

Nationalist Bharat Bureau

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment