Nationalist Bharat
दुर्घटना

NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, स्कोर्पियो उछलकर डिवाइडर से टकराई – तीन की मौत

Damaged Scorpio after major road accident on NH-27 in Bihar

Bihar Road Accident: दरभंगा–मुफ्फरपुर NH-27 फोरलेन पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर हवा में उछली और डिवाइडर से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मानें तो गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के साथ रात का समय और हाईवे की तेज आवाजाही हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

सूचना एक ट्रक चालक ने हाईवे पुलिस को दी, जिसके बाद हाईवे मोबाइल पुलिस टीम इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार चारों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के रैभी गांव निवासी गुड्डू कुमार अपनी बीमार मां का इलाज पटना IGIMS में कराने के बाद स्कोर्पियो से घर लौट रहे थे। परिवार में साथ उनके मामा, मौसा और चालक सवार थे। दिल्ली मोड़ के पास गाड़ी अचानक बेकाबू हुई और भीषण हादसा हो गया, जिसमें गुड्डू के मामा, मौसा और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बरबीघा बायपास पर दो बाइकों की भिड़ंत, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

Nationalist Bharat Bureau

इंदौर दूषित पानी त्रासदी: 13 लोगों की मौत, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

अयोध्या रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वाॅल गिरी, 6 महीने पहले PM मोदी ने उद्घाटन किया था,रेलवे की सफाई

चमत्कार को नमस्कार! हाजीपुर गंगा में बही महिला मोकामा में जीवित मिली.हाजीपुर गंगा में बही महिला मोकामा में जीवित मिली

हांगकांग में भीषण आग से 94 की मौत, राहत-बचाव कार्य दूसरे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

शेल्टर होम मामले में पर्दा डालने की कोशिश कर रही है सरकार:आइसा-ऐपवा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में सात दिनों के अंदर तीसरा पुल गिरा,मोतिहारी में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त

करूर भगदड़: तमिलनाडु सरकार ने CBI जांच वापस लेने की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

रोहतास में कंटेनर और स्कॉर्पियो की टक्कर में सात लोगों की मौत, पांच घायल

आदर्श नगर अग्निकांड में पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment