Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व सांसद लवली आनंद ने थामा जदयू का दामन, शिवहर से लड़ सकती है लोकसभा चुनाव

पटना: सोमवार को प्रदेश कार्यालय, पटना में पूर्व सांसद लवली आनंद, उनके पुत्र अंशुमन आनंद एवं राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित कुमार वर्मा ने जनता दल (यू0) का दामन थामा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद रजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ एवं बिहार सरकार के माननीय मंत्री सह वरिष्ठ नेता विजय कुमार चैधरी ने संयुक्त रूप से लवली आनंद एवं अन्य नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई।

 

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उनका स्वागत करते हए कहा कि पूर्व सांसद लवली आनंद के आने से पार्टी को पूरे प्रदेश में नई गति और मजबूती मिलेगी। लवली आनंद के परिवार का स्वंतत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है, पूरे बिहार में उनके परिवार का व्यापक राजनीतिक प्रभाव है। जदयू परिवार में लवली आनंद के साथ आए सभी नए साथियों का हम हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते है।

 

पार्टी के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने कहा कि पूर्व सांसद लवली आनंद समता काल से ही पार्टी के साथ रही है। आज उन्होंने पुनः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों एवं विचारों में आस्था व्यक्त करते हुए जद(यू0) परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है। ललन सिंह ने कहा कि जद(यू0) एक पार्टी नहीं परिवार है, इस परिवार में सभी नए सदस्यों का हम हार्दिक स्वागत करते हैं।

 

पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा कि भाड़े के घर को छोड़कर पुनः अपने घर में शामिल होना मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है। राजद में हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया, हमारे समाज पर कुठाराघात किया गया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि विकास उनका प्रमुख एजेंडा रहा है। वें सभी धर्म एवं समाज को साथ लेकर चलने की बात करते हैं।लवली आनंद ने कहा कि पार्टी हमारी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी उसका हम पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।

 

इस दौरान बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री अशोक चैधरी, मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, विधान पार्षद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पंजाब सीमा पर लगातार तीसरे दिन बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया

Nationalist Bharat Bureau

सीआई दिलीप सिन्हा रिश्वत लेते गिरफ्तार, हसनपुरा अंचल कार्यालय में हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नया सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र जारी किया गया

विकास सूचकांक में बिहार फिसड्डी,नीतीश बतायें कि प्रगति यात्रा का क्या उद्देश्य है: एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

अरवल में गिरीराज सिंह का हमला – “महागठबंधन बिना दूल्हे की बारात, तेजस्वी बनना चाहते हैं हथुआ महाराज”

Nationalist Bharat Bureau

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल, 1 माह जेल से रहेगा बाहर

राज कुंद्रा के खिलाफ नई चार्जशीट:होटलों में अश्लील फिल्में शूट करने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

राजस्व विभाग सख्त, VLE की बैठकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार ने शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए किए 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्चः पुरी

Leave a Comment