Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लवली आनंद के किराए के मकान वाले बयान पर राजद का पलटवार,कहा उसी किराए के मकान से….

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जनता दल यू में शामिल होते ही श्रीमती लवली आनंद सच और सच्चाई बताने से इंकार क्यों कर रही हैं । उन्हें यह भी बताना चाहिए था कि जिस किराए के मकान की बात वह कर रही हैं उसी किराए के मकान में उनको राजनीतिक पुनर्जीवन मिला ।और उनके सुपुत्र श्री चेतन आनंद को पहली बार विधायक बनने का मौका मिला। एजाज ने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने हमेशा राजनीति में सबको सम्मान और आगे बढ़ने का मौका दिया है और जो इनके खिलाफ अनर्गल पर प्रलाप करते रहे हैं या विषवमन करते रहे हैं,उन्हें भी राजनीति में पुनर्जीवित होने का मौका दिया और राष्ट्रीय जनता दल को अगर कोई किराए का मकान समझे, और तो यह उनकी अपनी समझ है।

 

एजाज़ अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने हमेशा सभी वर्गों को आगे बढ़ाने और उन्हें मान सम्मान देने का काम किया है और वह जिस समाज की बात कर रही है उस समाज के प्रति लालू प्रसाद जी का हमेशा मान सम्मान का भाव रहा है। राष्ट्रीय जनता दल सभी वर्गों सभी समूह सभी जातियों और सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है और उसी का परिणाम है कि जनता पूरी तरह से श्री लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में विश्वास प्रकट कर रही है और जनता ने अपने जन्म विश्वास के माध्यम से समर्थन देकर स्पष्ट संकेत दे दिया है कि बिहार में परिवर्तन के वाहक श्री तेजस्वी प्रसाद यादव हैं और उनके नेतृत्व में जो परिवर्तनकारी कदम का आगाज हुआ है, वह राष्ट्रीय स्तर तक नरेंद्र मोदी और एनडीए को सत्ता से बाहर करके जन समर्थन से साबित कर देगी।

 

बताते चलें कि सोमवार को प्रदेश जेडीयू कार्यालय पटना में पूर्व सांसद लवली आनंद, उनके पुत्र अंशुमन आनंद एवं राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित कुमार वर्मा ने जनता दल (यू0) का दामन थामा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद रजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ एवं बिहार सरकार के माननीय मंत्री सह वरिष्ठ नेता विजय कुमार चैधरी ने संयुक्त रूप से लवली आनंद एवं अन्य नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई।इस अवसर पर पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा कि भाड़े के घर को छोड़कर पुनः अपने घर में शामिल होना मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है। राजद में हमें उचित सम्मान नहीं दिया गया, हमारे समाज पर कुठाराघात किया गया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि विकास उनका प्रमुख एजेंडा रहा है। वें सभी धर्म एवं समाज को साथ लेकर चलने की बात करते हैं।लवली आनंद ने कहा कि पार्टी हमारी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी उसका हम पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।

मधुबनी के फुलपरास से चुनाव लड़ सकते हैं तेजस्वी यादव

FRAS की वापसी और समान काम समान वेतन के लिए संविदा एएनएम का प्रदर्शन,जिलाधिकारी को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

जालन्धर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल पर हुआ केस दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा ने बुलाई बैठक,विधान सभा चुनाव पर होगा विमर्श

26 मार्च से शुरू होगा PSL 2026, IPL के साथ फिर होगा सीधा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब में कांग्रेस को भाजपा ने दिया बड़ा झटका, 4 पूर्व मंत्री ने धारण किया भगवा

लालू यादव की तबीयत में सुधार, बेटी मीसा बोलीं- उनके पास हर मुसीबत से बाहर आने की कला

सीतामढ़ी की बाजपट्टी से चुनावी मैदान में उतरेंगे रामेश्वर कुमार महतो, RLM ने दिया विधानसभा टिकट

बंगाल में अयोध्या-स्टाइल राम मंदिर का प्रस्ताव, साल्ट लेक में लगे पोस्टर

Nationalist Bharat Bureau

क्या गिर जाएगी महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ? एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ……

Leave a Comment