Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

FRAS की वापसी और समान काम समान वेतन के लिए संविदा एएनएम का प्रदर्शन,जिलाधिकारी को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन

पटना:महासंघ (गोप गुट) से सम्बद्ध बिहार संविदा ANM संघर्ष मोर्चा के पटना जिला के संयोजिका सीमा कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि आज 09अगस्त 2024 को राज्य व्यापी आह्वान पर पटना जिला में जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर सात सूत्री मांगों से सम्बंधित मांग पत्र जिलाधिकारी पटना को सौंपा l पटना जिला के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपकेंद्रों के संविदा पर कार्यरत ANM दिनांक 08-07-2024 से ही FRAS (Face Recognition Attendence System ) से उपस्थिति बनाने का विरोध कर रही है और समान काम के लिए समान वेतन सहित सात सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु कार्य बहिष्कार कर रही है लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों के मांगों की अनसुनी पर स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों के खिलाफ काफी गुस्से में हैं l

सभी संविदा ANM पटना के ऐतिहासिक सतमूर्ति के पास ईकठ्ठा हुई और शहीदों पर पुष्पांजलि अर्पित किया l FRAS वापस लो, समान काम का समान वेतन दो, सभी संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करो जैसे नारों के साथ प्रदर्शन निकला l प्रदर्शन निकलने से पूर्व जब तक FRAS वापस नहीं होगा,तबतक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा एवं आंदोलन को और तेज करने का संकल्प दुहराया lतत्पश्चात AICCTU के देशव्यापी आह्वान पर मौजूद लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सतमूर्ति से प्रदर्शन निकला l  प्रदर्शन के समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी, पटना को ज्ञापन दिया गया l प्रदर्शन का नेतृत्व, सीमा कुमारी,कलावती कुमारी, साधना कुमारी, सोनी कुमारी , मौसम सिंह, पूनम कुमारी ने किया l

सड़क से सदन तक अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए जनतादल सेक्युलर को कामयाब बनाएं:डॉक्टर फ़ज़ल अहमद

सदानंद सिंह का निधन काँग्रेस पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति:शशिरंजन यादव

Nationalist Bharat Bureau

ब्रिटेन के विदेश सचिव मंगलवार को चीन का करेंगे दौरा

IRCTC केस में लालू-तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें

पटना में अवैध तरीके से सड़क–नाला निर्माण पर ग्रामीणों ने रोका काम

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहॅुमुखी विकास और देश की सीमायें हैं सुरक्षित:-अमित शाह

जदयू ने बुलाई अल्पसंख्यक नेताओं की बड़ी बैठक, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

Nationalist Bharat Bureau

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस कन्हैया कुमार को ही बना दे काँग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष!

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics : BJP विधायक निक्की हेंब्रम को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment