Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तीखा हमला – बोले, गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टे की बात करते हैं प्रधानमंत्री

तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के कट्टा वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए।

पटना – Bihar Election 2025 के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं और उन्होंने आरा, नवादा व पटना में जनसभाएं कीं। आरा में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने लालू परिवार और राजद पर तीखा हमला बोला और कहा कि राजद नेताओं ने “कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर प्रधानमंत्री पद छीन लिया।” इस बयान पर अब तेजस्वी यादव ने जोरदार पलटवार किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सर्वोच्च पद पर हैं, लेकिन उनकी भाषा लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने आज तक किसी प्रधानमंत्री को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते नहीं सुना। गुजरात में जाकर वे फैक्ट्री, सेमीकंडक्टर और आईटी पार्क की बात करते हैं, लेकिन बिहार आते ही कट्टे की बात करने लगते हैं।” तेजस्वी ने यह भी कहा कि यह बयान बिहार और यहां के युवाओं का अपमान है।

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस चुनाव में विकास और सम्मान के मुद्दे पर वोट दें, न कि नफरत फैलाने वाले बयानों पर।

सीमांचल में AIMIM का बढ़ता जनाधार, ओवैसी बने RJD-कांग्रेस के लिए नई चुनौती

: बिहार के सबसे ‘गरीब’ उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी — न घर, न जमीन, खाते में सिर्फ ₹37,000

BJP के संकल्प पत्र को RJD ने बताया छलपत्र, मनोज झा बोले — बिहार की नहीं, गुजरात की नीति से चल रहा खेल

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

पहले चरण में वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान — मतदाताओं में दिखा उत्साह

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार की सड़कों पर फिदा हुईं प्रियंका गांधी, बोलीं – “गंगा मइया के साथ सड़कें भी पवित्र हैं”

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज में भावुक पल — मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला की आंखों से छलके आंसू, कार्यकर्ताओं ने बंधाया ढांढस

Nationalist Bharat Bureau

जेपी नड्डा का तेजस्वी पर हमला: नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं, ठगबंधन ने बिहार को लालटेन युग में रखा

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

Leave a Comment