Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

“NDA में फिर नीतीश कुमार पर भरोसा! मंत्री नितिन नवीन बोले — कोई कन्फ्यूजन नहीं, 2025-30 तक नीतीश ही होंगे बिहार के CM”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी अटकलों पर अब सड़क निर्माण मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता नितिन नवीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई भ्रम नहीं है। एनडीए पूरी मजबूती के साथ नीतीश कुमार की लीडरशिप में चुनाव लड़ रहा है। नितिन नवीन ने कहा — “जब हमने उनकी लीडरशिप मान ली है, तो कन्फ्यूजन कहां है? बिहार बीजेपी और केंद्रीय नेतृत्व दोनों ने यह साफ कर दिया है कि 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार की ही सरकार होगी।”

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था कि बिहार चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर की जनसभा में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की अगली सरकार बनने की बात तो कही, लेकिन उन्हें सीएम उम्मीदवार के रूप में घोषित नहीं किया। इन बयानों के बाद एनडीए में सीएम फेस को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी।

इस बीच, विपक्षी महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर पहले ही सियासी बढ़त हासिल कर ली है। विपक्ष अब लगातार एनडीए पर दबाव बना रहा है कि वह भी अपना सीएम चेहरा स्पष्ट करे। हालांकि, नितिन नवीन के बयान से संकेत साफ हैं कि बीजेपी और जेडीयू के बीच फिलहाल नीतीश कुमार को ही चेहरा बनाकर चुनाव मैदान में उतरने की सहमति बन चुकी है। अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह कब इस पर औपचारिक मुहर लगाते हैं।

JDU ने चार पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले बागियों पर बड़ा एक्शन

PM मोदी का समस्तीपुर में बड़ा हमला: ‘जंगल राज की बात अगले 100 साल तक जारी रहेगी’, नीतीश के साथ एनडीए की जीत का किया दावा

बिहार में बीजेपी के भीतर मचा भूचाल! बागी विधायक रामसूरत राय ने नित्यानंद राय को दी खुली चुनौती — कहा, “समय आने पर सिखाऊंगा सबक”

स पर सवार होकर पहुंचे मतदाता, भगवानपुर में केदार यादव का अनोखा अंदाज़ वायरल

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी प्रचार गाड़ी में RJD का गाना बजाना पड़ा महंगा, समर्थकों ने की मारपीट और लूटपाट, मामला चुनाव आयोग पहुंचा

राघोपुर में वोटिंग जारी, तेजस्वी यादव और सतीश यादव में कड़ा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

राजद महिला प्रकोष्ठ में संकट, वर्तमान अध्यक्ष बागी तेवर तो पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल

बिहार में सीएम फेस पर सस्पेंस खत्म, राजनाथ सिंह बोले–नीतीश ही रहेंगे एनडीए के कमांडर

बेटे पर उठे सवालों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा – “काबिलियत से बने मंत्री, परिवारवाद नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

परबत्ता में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा – जो किसी को डराएगा, उसे सीधे जेल भेज दिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment