Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बेलागंज में मंत्री अशोक चौधरी बोले – मनोरमा देवी ने 11 महीनों में किया जबरदस्त विकास, दोबारा मौका देने की अपील

बेलागंज में जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के समर्थन में मंत्री अशोक चौधरी और छोटू सिंह का जनसंपर्क

बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने गया जिले के बेलाडीह, सियाराम कॉलोनी, गन्नु बिगहा, चना ग्राम और केशरू धर्मपुर पंचायत के कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ जदयू नेता छोटू सिंह और कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे। चौधरी ने जनता से अपील की कि वे राजग समर्थित जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी को “तीर छाप” पर वोट देकर फिर से मौका दें।

अशोक चौधरी ने कहा कि मनोरमा देवी को बतौर विधायक केवल 10–11 महीने का कार्यकाल मिला, लेकिन इस छोटे से समय में उन्होंने 133.2 करोड़ रुपये की लागत से 71 सड़कों और 2 पुलों का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि “जो काम 30 वर्षों में नहीं हुआ, वह मनोरमा देवी ने एक साल से भी कम समय में पूरा किया।” चौधरी ने जनता से विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान की अपील की।

मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को अराजकता से निकालकर सुशासन की राह पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को शिक्षित और सशक्त बनाया है। उन्होंने माँ काली दरबार में पूजा कर प्रदेश की स्थिरता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुनः वापसी की प्रार्थना की।

तेजस्वी यादव की सभा खत्म होते ही आरजेडी में बगावत! प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर किया विरोध प्रदर्शन

Bihar Election 2025: सर्वे में तेजस्वी यादव बने जनता के पसंदीदा मुख्यमंत्री, एनडीए को बहुमत की बढ़त का अनुमान

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

एनडीए प्रत्याशी स्नेह लता के समर्थन में पवन सिंह के रोड शो में हंगामा, महिलाओं ने लगाया विरोध के नारे

बिहार में बीजेपी के भीतर मचा भूचाल! बागी विधायक रामसूरत राय ने नित्यानंद राय को दी खुली चुनौती — कहा, “समय आने पर सिखाऊंगा सबक”

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 64.46% वोटिंग, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट, मतदाताओं से किया लोकतंत्र बचाने की अपील

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

तेजस्वी के ‘नौकरी प्रण’ पर नीतीश कुमार का पलटवार, बोले – सत्ता की लालच में हो रहे हैं हवा-हवाई वादे

तेजप्रताप यादव ने खोला एक और ‘जयचंद’ का नाम, बोले– लालू यादव को बिना बताए बांटा गया टिकट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment