Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

20 साल से जमीन हड़पने में लगे हैं बिहार के भूमि सुधार मंत्री” — मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

20 साल से जमीन हड़पने में लगे हैं बिहार के भूमि सुधार मंत्री” — मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने रविवार को दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य के भूमि सुधार मंत्री और शहरी विधायक संजय सरावगी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरावगी पिछले 20 सालों से जनता के विकास की जगह जमीन कब्जाने में लगे हुए हैं।

मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि मंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर जमीन की खरीद-बिक्री और कब्जे के सौदे करवाते हैं। उन्होंने कहा, “संजय सरावगी जनता के हित की बात नहीं करते। उनका पूरा ध्यान सस्ती दरों पर जमीन खरीदने और कब्जा कराने पर रहता है। मंत्री बनकर भी उन्होंने दरभंगा के विकास के लिए कुछ नहीं किया।”

वीआईपी सुप्रीमो ने आगे कहा कि अब जनता सब समझ चुकी है और इस बार ऐसे नेताओं को सबक सिखाने के लिए तैयार है। सहनी ने कहा कि लोग अब विकास और रोजगार की राजनीति चाहते हैं, न कि जमीन के धंधे की। फिलहाल, भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

EVM-VVPAT की सुरक्षा सख्त, पहले चरण की वोटिंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “राहुल और तेजस्वी लालू जी की छत्रछाया में हैं, अपने दम पर राजनीति करके दिखाएं

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

‘दिल्ली से चलती है नीतीश की सरकार, रिमोट मोदी-शाह के हाथ में’, राहुल गांधी

पीएम मोदी बोले– RJD-कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं ‘रेट लिस्ट’ है, जंगलराज लौटाने की साजिश

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

PM मोदी का समस्तीपुर में बड़ा हमला: ‘जंगल राज की बात अगले 100 साल तक जारी रहेगी’, नीतीश के साथ एनडीए की जीत का किया दावा

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

Leave a Comment