Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

लोकतंत्र के महापर्व में खान सर का संदेश — मुद्दों पर करें मतदान, भावनाओं पर नहीं

Bihar Elections 2025: Khan Sir casting his vote at Kumhrar constituency booth in Patna

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज पटना के मशहूर शिक्षाविद खान सर ने भी लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने 183-कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 241 (मुसल्लहपुर नरेश विधा मंदिर) पर मतदान किया। सुबह-सुबह आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर वोट डालने वाले खान सर ने युवाओं के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में खान सर ने कहा कि “वोट किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि मुद्दों के लिए करें।” उन्होंने अपील की कि लोग घरों से निकलें और ‘शिक्षा’, ‘स्वास्थ्य’ और ‘रोजगार’ जैसे मूलभूत विषयों पर मतदान करें। खान सर ने कहा कि भावनात्मक नारों से ऊपर उठकर देश और बच्चों के भविष्य के लिए सही निर्णय लेना ही सच्चा लोकतंत्र है।

गौरतलब है कि कुम्हरार विधानसभा सीट राजधानी पटना की एक महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है, जहां इस बार का चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प है। खान सर का मतदान इस बात का प्रतीक है कि जागरूक नागरिक और शिक्षित समाज ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रख सकते हैं।

नीतीश सरकार में सम्राट और विजय को उपमुख्यमंत्री पद, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव के क्षेत्र में वोटरों की जुगाड़ नाव से यात्रा, बोले– “पुल नहीं, सड़क नहीं, पर वोट ज़रूर देंगे”

महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं, बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम — पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा

रेखा गुप्ता ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा – “जो चारा खा गए, उन्हें अब जनता नहीं चुनेगी”

तेजस्वी यादव का पलटवार — कहा, कुर्सी की लालच में एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान, जिन्होंने परिवार को तोड़ दिया उन्हीं से हाथ मिला लिया

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर और बेलसंड विधानसभा में हाथी की एंट्री से मचा सियासी घमासान, उम्मीदवारों की बढ़ी बेचैनी

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर में प्रशांत किशोर का रोड शो, सम्राट चौधरी पर हमला, जनता में बदलाव की लहर

Nationalist Bharat Bureau

डेहरी में 35 साल बाद राजपूत उम्मीदवार की जीत, चिराग का दांव सफल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM उम्मीदवार — कांग्रेस ने दिया समर्थन

Leave a Comment