Nationalist Bharat
Bihar Election 2025crime

“क्या चुनाव आयोग मर गया है?” मोकामा में अनंत सिंह के खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव, उठाए निष्पक्षता पर सवाल

चुनाव आयोग मर गया क्या?" मोकामा में अनंत सिंह के खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव, उठाए बड़े सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा हत्याकांड ने सियासत को पूरी तरह गरमा दिया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दुलारचंद यादव की हत्या के आरोपी और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर कार्रवाई न होने को लेकर चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि “जिसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है, वो हथियारबंद भीड़ के साथ सड़कों पर घूम रहा है, क्या चुनाव आयोग मर गया है?” उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पूछा कि कार्रवाई सिर्फ विपक्षी नेताओं के खिलाफ ही क्यों होती है।

तेजस्वी ने कहा कि “दिनदहाड़े हत्या के बाद भी आरोपी खुलेआम चुनाव प्रचार कर रहा है, थाने के सामने से जुलूस निकाल रहा है, लेकिन प्रशासन चुप है।” उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अपराधी अब सत्ता के संरक्षण में बेखौफ होकर घूम रहे हैं। इस बीच, ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि घोसवरी और भदौर थानाध्यक्षों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।

मोकामा विधानसभा सीट पर अब जदयू के अनंत सिंह, राजद की वीणा देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) और जनसुराज के प्रियदर्शी पीयूष के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है। दुलारचंद यादव की हत्या ने इस चुनाव को और विस्फोटक बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मामला सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि चुनावी निष्पक्षता की असली परीक्षा बन गया है।

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

बिहार के मधेपुरा में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

मोकामा में अनंत सिंह के प्रचार में फंसे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पटना डीएम ने FIR दर्ज होने की की पुष्टि

फरीदाबाद: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया धर्म परिवर्तन व दहेज प्रताड़ना का आरोप

cradmin

NIA ने लाल किला कार बम धमाके में सातवां आरोपी पकड़ा

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप खून से लथपथ लाश मिली

Nationalist Bharat Bureau

भूमि विवाद में ईंट लगने से महिला की मौत, बेटा गंभीर

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में सीएम नीतीश की सभा से नदारद रहे सांसद अजय मंडल, मंच पर गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

बिहार में बढ़ा वोट प्रतिशत — नीतीश की वापसी या तेजस्वी का आगमन? जानिए जमीनी हकीकत

Leave a Comment