Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

सीवान में फिर लौटी ‘शहाबु’ की परछाई, ओसामा शहाब के मैदान में उतरते ही गरमाई सियासत

सीवान में फिर लौटी ‘शहाबु’ की परछाई, ओसामा शहाब के मैदान में उतरते ही गरमाई सियासत

सीवान की राजनीति एक बार फिर पुराने रंग में लौट आई है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद (RJD) ने दिवंगत बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को मैदान में उतारकर इस ऐतिहासिक सीट पर सियासी माहौल में जबरदस्त हलचल मचा दी है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह सिर्फ़ एक प्रत्याशी की एंट्री नहीं बल्कि उस “विरासत” की वापसी है जिसने सीवान की राजनीति को तीन दशकों तक प्रभावित किया।

ओसामा शहाब की एंट्री के साथ ही सीवान में एक बार फिर मुस्लिम-यादव (MY) समीकरण केंद्र में आ गया है। भाजपा और एनडीए इस समीकरण को तोड़ने की रणनीति में जुट गए हैं। 2020 में राजद ने यह सीट एनडीए के वोट विभाजन के कारण जीती थी, लेकिन इस बार एलजेपी (रामविलास) की वापसी ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अब सीवान की लड़ाई वोटों के बिखराव से आगे बढ़कर सीधी टक्कर का रूप ले चुकी है।

सीवान में आज भी शहाबुद्दीन का नाम दो भावनाओं से जुड़ा है—एक ओर भय, दूसरी ओर आस्था। बुज़ुर्ग मतदाता पुराने दौर की यादें ताज़ा करते हैं, जबकि नई पीढ़ी ओसामा शहाब में बदलाव और नई राजनीति की उम्मीद देख रही है। यह चुनाव अब केवल सीट की नहीं, बल्कि विरासत बनाम बदलाव की जंग बन गया है, जिसमें जनता तय करेगी कि सीवान का भविष्य किस दिशा में जाएगा।

खगड़िया में बोले भाजपा सांसद रवि किशन – “गोली मार दो, लेकिन हजारों रवि किशन पैदा होंगे”

Nationalist Bharat Bureau

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटिंग पूरी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Nationalist Bharat Bureau

पटना हाईकोर्ट ने श्वेता सुमन और राकेश सिंह की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की, फैसला 3 नवंबर को

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर में रीतलाल यादव की दावेदारी कमजोर, समर्थन में उतरे लालू यादव — आज करेंगे 15 किमी लंबा रोड शो

बिहारी भोला है पर बेवकूफ नहीं” — पटना में चुनावी रैली के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का महाठगबंधन पर बड़ा हमला

Nationalist Bharat Bureau

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

मनोज तिवारी पर भड़के मुकेश सहनी, बोले – BJP के नेताओं का 56 नहीं, 112 इंच का जुबान है

Leave a Comment