Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेजस्वी यादव की सभा खत्म होते ही आरजेडी में बगावत! प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर किया विरोध प्रदर्शन

तेजस्वी यादव की सभा खत्म होते ही आरजेडी में बगावत! प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर किया विरोध प्रदर्शन

किशनगंज (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। तेजस्वी यादव की सभा खत्म होते ही कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक आलम सहित कई पंचायत अध्यक्षों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने राजद नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि पार्टी ने उम्मीदवार चयन में नाइंसाफी की है और स्थानीय नेताओं की अनदेखी की गई है।

प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने बताया कि सभी पंचायत अध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, “आरजेडी ने हमारे साथ धोखा किया है। हम वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे थे, लेकिन टिकट किसी बाहरी को दे दिया गया।” इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव और नए प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम के खिलाफ नारे लगाए।

इस्तीफा देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक आलम, मुर्शीद, नवेद, शमशाद, रिजवान, नूर इस्लाम, अथर इकबाल, फिरोज बाबू, रॉकी, श्याम, रेहान, और मोहसिन सहित दर्जनों पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं। वहीं, पूर्व राजद विधायक इजहार असफी के बेटे इम्तियाज अशफी ने भी इस्तीफा देने वालों का साथ दिया। बताया जा रहा है कि आरजेडी द्वारा इजहार असफी का टिकट काटकर मास्टर मुजाहिद आलम को प्रत्याशी बनाए जाने से यह बगावत हुई है। हालांकि, इस्तीफा देने वाले नेताओं ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे आगे किस दल में शामिल होंगे।

फतुहा में एलजेपी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मिला नवल किशोर यादव का समर्थन, एनडीए ने खोला दूसरा चुनावी कार्यालय

तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित

Nationalist Bharat Bureau

सासाराम में सीएम योगी की गरज – बिहार को पुराने दिनों में लौटने न दें, महागठबंधन पर बोला हमला

20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी–विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM

Nationalist Bharat Bureau

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गोली नहीं बनी मौत की वजह – पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

Bihar Election 2025: लालू के दोनों बेटे आमने-सामने, महुआ और राघोपुर में टकराव

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी-नीतीश पर हमला: “एनडीए में नीतीश की जगह नहीं, पीएम मोदी झूठों के सरदार”

Nationalist Bharat Bureau

करारी हार के बाद राजद में टूट की आशंका, तेजस्वी यादव पर बढ़ा दबाव

Nationalist Bharat Bureau

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment