Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट, मतदाताओं से किया लोकतंत्र बचाने की अपील

Bihar CM Nitish Kumar casts his vote at Bakhtiyarpur polling booth during Bihar Election 2025

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीएम नीतीश पटना स्थित अपने आवास से मतदान केंद्र मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और वोट डाला। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। उनके पहुंचने से पहले प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी।

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं से खास अपील करते हुए कहा, “लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि दायित्व भी है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान।”

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। पटना जिले की 14 सीटों पर 149 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिले में 5,677 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें महिला, आदर्श, PwD और युवा केंद्र शामिल हैं। पटना डीएम त्यागराजन ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीएपीएफ और जिला पुलिस बल की तैनाती है, साथ ही 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई है।

महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं, बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम — पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

एनडीए को मिलने वाला हरेक वोट विकसित लौकहा-विकसित बिहार के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा:ललन सर्राफ

बिहार चुनाव में RJD का ‘माय-बाप’ फार्मूला बना मास्टरस्ट्रोक! तेजस्वी ने ए टू जेड समीकरण से बढ़ाई NDA की टेंशन

बगहा में सीएम योगी आदित्यनाथ की तूफानी रैली, बोले – लालटेन युग खत्म, अब विकास की राजनीति चलेगी

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर में रीतलाल यादव की दावेदारी कमजोर, समर्थन में उतरे लालू यादव — आज करेंगे 15 किमी लंबा रोड शो

तेजस्वी यादव के गढ़ में गरजे पवन सिंह, बोले- बिहार अब ठोक के कहता है मैं बिहारी हूं

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने से किया इनकार

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की 5 हॉट सीटें: जहां कुछ सौ वोट तय करेंगे सत्ता की बाजी, इस बार फिर भारी मतदान ने बढ़ाई सियासी गर्मी

Nationalist Bharat Bureau

कटिहार में महागठबंधन नेताओं का जनता ने किया विरोध, बोले ग्रामीण – “वोट अब काम देखकर देंगे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment