Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेजस्वी यादव के क्षेत्र में वोटरों की जुगाड़ नाव से यात्रा, बोले– “पुल नहीं, सड़क नहीं, पर वोट ज़रूर देंगे”

Voters in Raghopur Vaishali travel by makeshift foam and bamboo boat to cast their votes during Bihar Election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से आई एक तस्वीर ने विकास के वादों की हकीकत उजागर कर दी। यहां के छौंकिया गाँव के मतदाता वोट डालने के लिए किसी गाड़ी या बाइक से नहीं, बल्कि जुगाड़ की नाव से मतदान केंद्र पहुँचे।

तेरसिया दियर स्थित बूथ तक पहुँचने के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है। पुल और सड़क न होने के कारण उन्होंने फोम और बांस से बनी अस्थायी नाव का सहारा लिया। नाव से बूथ पहुँचने वाले एक मतदाता ने कहा, “तेजस्वी हमारे विधायक रहे, लेकिन विकास अब भी नदी के पार ही है। हर बार वादे होते हैं, पर ज़मीन पर कुछ नहीं बदला।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाव से सफर करना अब उनकी मजबूरी बन गई है, क्योंकि बरसों से यहां सड़क और पुल का निर्माण नहीं हुआ। बावजूद इसके, ग्रामीणों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राघोपुर की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे “वोट का जुगाड़, पर विकास की पुकार” बता रहे हैं।

तारिक अनवर का नीतीश सरकार पर तंज—20 साल में कोई ऐसा काम नहीं जो जनता के सामने रख सकें

बगहा में सीएम योगी आदित्यनाथ की तूफानी रैली, बोले – लालटेन युग खत्म, अब विकास की राजनीति चलेगी

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी-नीतीश पर हमला: “एनडीए में नीतीश की जगह नहीं, पीएम मोदी झूठों के सरदार”

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ बोले — बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं होने देंगे, डबल इंजन सरकार कर रही विकास की गारंटी

चिराग पासवान का तंज — “पिता सांसद, बेटा विधायक… फिर भी विकास शून्य!” सिमरी बख्तियारपुर की सभा में बरसे महबूब कैसर और युसूफ सलाउद्दीन पर

“क्या चुनाव आयोग मर गया है?” मोकामा में अनंत सिंह के खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव, उठाए निष्पक्षता पर सवाल

डांस बनाम मुजरा पर बवाल, राहुल गांधी के बयान से बिहार की सियासत में छिड़ी मर्यादा बनाम व्यंग्य की जंग

Nationalist Bharat Bureau

दूसरे चरण में 19 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कई जगह बागियों ने बढ़ाई सरगर्मी — 6 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

कांग्रेस की चुनावी हार पर समीक्षा: संगठनहीनता, वोट बिखराव और अंदरूनी कमजोरियों को बताया जिम्मेदार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment