Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

‘एक और मौका दीजिए’ — चुनाव से पहले नीतीश कुमार की भावुक अपील, बोले– बिहार को टॉप राज्यों में ले जाएगा हमारा गठबंधन

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता से एक और मौका देने की अपील करते हुए वीडियो संदेश जारी करते हुए।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को “एक और मौका” देने की अपील की है। अपने वीडियो संदेश में नीतीश ने कहा कि उन्होंने 2005 से राज्य की सेवा ईमानदारी से की है और बिहार को अंधकार से निकालकर विकास की नई राह पर आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “2005 से पहले बिहार अपराध, अराजकता और भ्रष्टाचार के अंधकार में डूबा था। सड़कें टूटी थीं, स्कूल बंद थे, अस्पताल जर्जर थे और रोजगार का कोई साधन नहीं था।” उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने इन 19 सालों में समाज के हर तबके का ध्यान रखते हुए सुशासन और विकास की नई गाथा लिखी है।

नीतीश कुमार ने बताया कि “2005 में बिहार का जीएसडीपी ₹79,000 करोड़ था, जो आज बढ़कर ₹11 लाख करोड़ हो चुका है।” उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण में बिहार देश के लिए मिसाल बना है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और महिला रोजगार योजना जैसी योजनाओं से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। नीतीश ने कहा कि बिहार अब अपराध नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए जाना जाता है — और इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए जनता से सिर्फ एक और मौका चाहते हैं।

तेजस्वी यादव की सभा खत्म होते ही आरजेडी में बगावत! प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर किया विरोध प्रदर्शन

छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का चुनावी दौरा: आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में करेंगे जनसभा, जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगी जाएगी समर्थन

: बिहार के 1258 बूथों पर सिर्फ शाम 5 बजे तक ही मतदान, चुनाव आयोग ने जारी की नई अधिसूचना

अमरपुर में महागठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, प्रशासन ने की कार्रवाई तेज

Nationalist Bharat Bureau

समस्तीपुर में PM मोदी का RJD पर वार — “जब सबके पास मोबाइल की लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?”

Nationalist Bharat Bureau

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटिंग पूरी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, अनंत सिंह और सूरजभान के नेटवर्क की जांच तेज

राहुल गांधी का नीतीश और मोदी पर वार: बिहार के युवाओं को बनाया मज़दूर, रील में उलझा रहे हैं देश के नौजवान

बिहार में सत्ता की जंग में NDA को बढ़त! ओपिनियन पोल में मोदी फैक्टर हावी

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला: बोले – ‘तेजस्वी यादव जननायक नहीं, सब कुछ पिता लालू के बलबूते’

Leave a Comment