Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहार में मंत्रियों का विभाग बंटा, गृह सम्राट को – स्वास्थ्य मंगल पांडेय के पास

बिहार कैबिनेट में नीतीश कुमार और मंत्रियों को विभाग आवंटन की तस्वीर

बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। एक दिन पहले ही 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिसके बाद शाम 3:30 बजे नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और विभागों की अंतिम सूची राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपी। लंबे समय बाद बीजेपी को गृह विभाग मिला है, जिसे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया है। वहीं दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

विभागीय सूची के अनुसार BJP नेताओं में मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग, श्रेयसी सिंह को कला, संस्कृति एवं खेल मंत्रालय, नितिन नबीन को पथ निर्माण, रामकृपाल यादव को ग्रामीण विकास, रमा निषाद को मत्स्य एवं पशुपालन विभाग दिया गया है। वहीं जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी को वित्त, बिजेंद्र यादव को ऊर्जा, अशोक चौधरी को पीएचईडी तथा श्रवण कुमार को ग्रामीण कार्य मंत्रालय मिला है। लोजपा (रा) के संजय कुमार और संजय सिंह भी कैबिनेट में शामिल हैं, जबकि हम से संतोष सुमन और रालोमो से दीपक प्रकाश को विभाग दिया गया है।

2025 विधानसभा चुनाव में NDA ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, जिसमें 243 में से 202 सीटें उसके खाते में गईं। महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों तक सीमित रह गया। बिहार में दूसरी बार NDA ने 200 से अधिक सीटें जीतीं, इससे पहले 2010 में यह आंकड़ा 206 तक पहुंचा था। नई कैबिनेट के गठन और विभागों के बंटवारे के साथ अब सरकार के कामकाज को तेजी से शुरू करने की तैयारी है।

तेजस्वी यादव के क्षेत्र में वोटरों की जुगाड़ नाव से यात्रा, बोले– “पुल नहीं, सड़क नहीं, पर वोट ज़रूर देंगे”

Bihar Election 2025: लालू के दोनों बेटे आमने-सामने, महुआ और राघोपुर में टकराव

बगहा में सीएम योगी आदित्यनाथ की तूफानी रैली, बोले – लालटेन युग खत्म, अब विकास की राजनीति चलेगी

Nationalist Bharat Bureau

मैं धर्म का विरोधी नहीं, धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी हूं” – रवि किशन को खेसारी लाल यादव का करारा जवाब, बोले- मंदिर बनाएं, कॉलेज भी

मोकामा में बाहुबलियों की भिड़ंत! अनंत सिंह के विरोधी सोनू से मिले सूरजभान सिंह, सियासत में मचा बवा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी पटना में 2 नवंबर को करेंगे रोड शो

तेजस्वी यादव ने खोला चुनावी पिटारा: पंचायत प्रतिनिधि, पीडीएस डीलर और आम नागरिक के लिए बड़ी घोषणाएँ

खगड़िया में बोले भाजपा सांसद रवि किशन – “गोली मार दो, लेकिन हजारों रवि किशन पैदा होंगे”

Nationalist Bharat Bureau

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

Leave a Comment