Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: “हमारा चेहरा तय, NDA का विजन कहां?” आज जारी होगा ‘तेजस्वी प्रण पत्र’

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: "हमारा चेहरा तय, NDA का विजन कहां?" आज जारी होगा ‘तेजस्वी प्रण पत्र’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन ने अपनी चुनावी रफ्तार तेज कर दी है। आज राजद नेता तेजस्वी यादवतेजस्वी प्रण पत्र’ यानी महागठबंधन का घोषणापत्र जारी करेंगे। तेजस्वी ने एनडीए पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि “महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तय है, जबकि एनडीए अब तक नेतृत्व को लेकर असमंजस में है।” उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उनके पास विजन है, तो वे अपना सीएम उम्मीदवार और घोषणापत्र क्यों नहीं जारी कर रहे?

तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ बिहार के विकास का रोडमैप होगा। इसमें अगले पांच साल के लिए शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य साफ है — बिहार को नंबर वन बनाना।” तेजस्वी ने दावा किया कि एनडीए के पास अपना कोई विजन नहीं है और वह सिर्फ उनकी नीतियों की नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगी सिर्फ “नकारात्मक राजनीति” में लगे हुए हैं, जबकि महागठबंधन रचनात्मक बदलाव की बात कर रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा, “बिहार के लोग अब ठगे जाने से तंग आ चुके हैं। छठ पर लौटे प्रवासियों को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वही राज्य की सच्चाई है।” तेजस्वी का यह बयान बिहार चुनाव के निर्णायक दौर में आया है, जहाँ उन्होंने विजन और नेतृत्व दोनों पर एनडीए को कटघरे में खड़ा कर दिया है। महागठबंधन अब तेजस्वी के नेतृत्व में ‘विकास बनाम वादों’ की लड़ाई को केंद्र में लाने की कोशिश में है।

कटिहार में ग्रामीणों का वोट बहिष्कार ऐलान, बोले— जब तक पुल नहीं बनेगा, कोई वोट नहीं

मनोज तिवारी पर भड़के मुकेश सहनी, बोले – BJP के नेताओं का 56 नहीं, 112 इंच का जुबान है

Bihar Election 2025: सर्वे में तेजस्वी यादव बने जनता के पसंदीदा मुख्यमंत्री, एनडीए को बहुमत की बढ़त का अनुमान

Nationalist Bharat Bureau

पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, ललन सिंह और रविशंकर प्रसाद रहे साथ, ‘मोदी-मोदी’ नारों से गूंजा शहर

गया में इमरान प्रतापगढ़ी का दावा—‘बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार हो रहे हैं रिटायर’

Nationalist Bharat Bureau

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

कांग्रेस की चुनावी हार पर समीक्षा: संगठनहीनता, वोट बिखराव और अंदरूनी कमजोरियों को बताया जिम्मेदार

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

हार के बाद राजद कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में, EVM पर उठे गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में भाजपा-जदयू सांसद आमने-सामने, अजय मंडल ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना—कहा, झारखंड पर दें ध्यान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment