Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेजस्वी यादव ने खोला चुनावी पिटारा: पंचायत प्रतिनिधि, पीडीएस डीलर और आम नागरिक के लिए बड़ी घोषणाएँ

तेजस्वी यादव ने खोला चुनावी पिटारा, पंचायत प्रतिनिधि और आम लोगों के लिए बड़ी घोषणाएँ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा और पूर्व प्रतिनिधियों को पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा, पंचायत प्रतिनिधियों का 50 लाख रुपये का बीमा किया जाएगा और ग्राम कचहरी की शक्तियां बढ़ाई जाएंगी

पीडीएस डीलरों और लघु उद्योगों के लिए भी खास योजनाएं हैं। पीडीएस डीलरों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रति क्वींटल मार्जिन मनी (कमीशन) बढ़ाया जाएगा और अनुकंपा में 58 साल की उम्र सीमा हटाई जाएगी। लोहार, कुम्हार, बढ़ई और नाई जैसे छोटे उद्योगों को 5 लाख रुपये तक ब्याज रहित लोन दिया जाएगा, जिसे पांच साल में चुकाना होगा।

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार हर घर में सरकारी नौकरी की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके अलावा बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। उन्होंने वर्तमान सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में केवल जुमलेबाजी हो रही है और विकास नहीं। उनकी योजना है कि भ्रष्टाचार मुक्त और विकासोन्मुखी सरकार बनाकर जनता को सीधे लाभ पहुंचाया जाए।

भोजपुर के कुसुम्ही में मतदान का बहिष्कार, बूथ पर पड़े सिर्फ 3 वोट — ग्रामीण बोले “सड़क नहीं, तो वोट नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने गिनाईं 2005 के बाद की उपलब्धियां

नीतीश सरकार में मंत्रियों ने संभाला विभाग, देखें पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

राजीव शुक्ला बोले — 65% वोटिंग में डूबे NDA के मंत्री, भाजपा ने नीतीश को किया किनारे

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

महुआ में क्रिकेट स्टेडियम और भारत-पाक मैच का दावा: तेज प्रताप यादव ने उठाया बड़ा राजनीतिक कदम

बिहार में मंत्रियों का विभाग बंटा, गृह सम्राट को – स्वास्थ्य मंगल पांडेय के पास

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में बाहुबलियों की भिड़ंत! अनंत सिंह के विरोधी सोनू से मिले सूरजभान सिंह, सियासत में मचा बवा

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गोली नहीं बनी मौत की वजह – पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज

Leave a Comment