Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

सहरसा की ऐतिहासिक रैली में बोले पीएम मोदी – ‘जंगलराज अब इतिहास है, बिहार विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है’

Prime Minister Narendra Modi addressing rally in Saharsa Bihar Election 2025

SAHARSA – बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा के पटेल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसैलाब उमड़ने से मैदान खचाखच भर गया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “बिहार ने जंगलराज का वह दौर देखा है जब भय, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर था, लेकिन वह अब इतिहास बन चुका है।” उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास और सुशासन की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोशी क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशियों — आलोक रंजन, गूँजेश्वर साह, रत्नेश सादा, संजय सिंह, रामजी ऋषिदेव, निरंजन मेहता, विजेंद्र यादव, राम विलास कामत और अनिरुद्ध प्रसाद — के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा, “पहले मतदान, फिर जलपान — 6 नवंबर को एनडीए को विजयी बनाइए।” पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए ऐसी सरकार बनाएगी जिससे बिहार का युवा अपने राज्य में ही रोजगार पाएगा।

मोदी ने अपने संबोधन में बिहार की महिलाओं और युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि “कोशी और मिथिला की महिलाएँ नारी शक्ति की मिसाल हैं।” उन्होंने बिहार के मखाने को राज्य की शान बताते हुए कहा कि जब भी विदेश जाते हैं तो बिहार का मखाना साथ ले जाते हैं। मोदी की इस सभा ने कोशी क्षेत्र की चुनावी फिज़ा को पूरी तरह गर्मा दिया है।

शिवहर में प्रशांत किशोर का रोड शो, सम्राट चौधरी पर हमला, जनता में बदलाव की लहर

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में भाजपा-जदयू सांसद आमने-सामने, अजय मंडल ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना—कहा, झारखंड पर दें ध्यान

Nationalist Bharat Bureau

राघोपुर में वोटिंग जारी, तेजस्वी यादव और सतीश यादव में कड़ा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

“NDA में फिर नीतीश कुमार पर भरोसा! मंत्री नितिन नवीन बोले — कोई कन्फ्यूजन नहीं, 2025-30 तक नीतीश ही होंगे बिहार के CM”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी पटना में 2 नवंबर को करेंगे रोड शो

Bihar Election 2025: सर्वे में तेजस्वी यादव बने जनता के पसंदीदा मुख्यमंत्री, एनडीए को बहुमत की बढ़त का अनुमान

Nationalist Bharat Bureau

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

पीएम मोदी बोले– RJD-कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं ‘रेट लिस्ट’ है, जंगलराज लौटाने की साजिश

चिराग पासवान का तंज — “पिता सांसद, बेटा विधायक… फिर भी विकास शून्य!” सिमरी बख्तियारपुर की सभा में बरसे महबूब कैसर और युसूफ सलाउद्दीन पर

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

Leave a Comment