Nationalist Bharat
Bihar Election 2025राजनीति

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच एनडीए खेमे में बगावत तेज हो गई है। जदयू के बाद अब बीजेपी ने भी अपने बागी नेताओं पर सख्त कदम उठाया है। कहलगांव के विधायक पवन यादव को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर गठबंधन की मर्यादा तोड़ी है। पार्टी ने इसे “दल-विरोधी गतिविधि” मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया कि विधायक पवन यादव का कदम पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी आबित शमी (अरविंद शर्मा) ने पत्र में लिखा कि यादव ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया है। साथ ही, बीजेपी ने कहलगांव क्षेत्र के चार मंडल अध्यक्षों और एक विधानसभा संयोजक — सन्नी यादव, श्रवण कुशवाहा, उत्तम चौधरी, मारुति नंदन और पवन चौधरी — पर भी कार्रवाई की है।

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने इस चुनाव में “शून्य सहिष्णुता नीति” अपनाई है। संगठन ने साफ किया है कि जो भी नेता या कार्यकर्ता गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे या समर्थन करेंगे, उनके खिलाफ तुरंत कठोर कदम उठाए जाएंगे। लगातार हो रही निष्कासन कार्रवाइयों से साफ संकेत मिल रहा है कि बीजेपी और जदयू दोनों बागियों पर किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं हैं।

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

मैंने आपका नमक खाया है सरदार!

पटना में ‘राज्यव्यापी दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन’ के लिए शिवहर से 6 बसों में रवाना हुए दिव्यांगजन

बिहार:कोटे के दो मंत्रियों के लिए दबाव बढ़ाएगी कांग्रेस,बोर्ड-निगमों में कांग्रेस की हिस्सेदारी को भी बनाया जाएगा मुद्दा 

Nationalist Bharat Bureau

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

बिहार चुनाव में RJD का ‘माय-बाप’ फार्मूला बना मास्टरस्ट्रोक! तेजस्वी ने ए टू जेड समीकरण से बढ़ाई NDA की टेंशन

प्रशांत किशोर का वादा: बिहार में नहीं होगी ‘मज़दूरी की मजबूरी’, बोले – छठ पर लौटे लोग यहीं पाएंगे रोज़गार

बिहार में बढ़ा वोट प्रतिशत — नीतीश की वापसी या तेजस्वी का आगमन? जानिए जमीनी हकीकत

भाजपा विधायक के खिलाफ चोरी के आरोप में दर्ज हुई प्राथमिकी, जानिए क्या है पूरा मामला

cradmin

दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबान में झांकें भाजपा नेता:आमिर खान

Leave a Comment