Nationalist Bharat
राजनीति

मध्यप्रदेश: Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी बोले- एमपी गजब है, अजब है और सजग भी है।

बुधवार को मध्यप्रदेश के इंदौर शहेर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस समिट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि, एमपी गजब है, अजब है और सजग भी है। विकसित भारत निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आस्था से लेकर पर्यटन तक, शिक्षा से लेकर कृषि और स्किल विकास तक मध्य प्रदेश अजब, गजब और सजग भी है।

पीएम नरेन्द्र ने कहा, ‘आईएमएफ भारत को दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में ब्राइट स्पॉट देख रहा है। जबकि वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत के पास अन्य देशों के मुकाबले आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक है। मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, भारत अगले 4-5 वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।’

‘तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है’

पीएम मोदी ने कहा, ‘ भारत में तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। देश के गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंच रहा है। 5G से हर इंडस्ट्री और कंज्यूमर के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लेकर एआई तक जो भी नए अवसर बन रहे हैं वो भारत में विकास की गति को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा, आगामी तीन-चार साल में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। आज विश्व को भारत पर भरोसा है। पीएम मोदी ने कहा कि, ‘हमने हाल ही में मिशन ग्रीन हाइड्रोजन को मंजूरी दी है। इसमें 8 लाख करोड़ रुपए के बजट के साथ विकास की संभावनाएं हैं। यह देश के साथे विश्व की जरूरतों और मांगो को पूरा करेगा।’

भारत में रिकॉर्ड ब्रेकिंग एफडीआई आ रही है।: पीएम मोदी

इंटरनेशनल बैंक ने सर्वे कराया कि ज्यादातर इन्वेस्टर्स भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं। भारत में रिकॉर्ड ब्रेकिंग एफडीआई आ रही है। भारत के प्रति यह आशावाद मजबूत लोकतंत्र, युवा डेमोग्राफी और राजनीतिक स्थिरता की वजह से है। पीएम मोदी ने कहा कि, ‘हमने पीछले 8 वर्षों में रिफॉर्म की स्पीड और स्केल को बढ़ाया है। नया भारत अपने प्राइवेट सेक्टर की ताकत पर भी उतना ही भरोसा करता हुआ आगे बढ़ा रहा है। हमने निजी क्षेत्र के लिए रक्षा, खनन और अंतरिक्ष जैसे कई रणनीतिक क्षेत्र खोले हैं।’

समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठाकर अल्पसंख्यकों को भयभीत करना चाहती है भाजपा: इरशाद अली आजाद

Nationalist Bharat Bureau

युवा आयोग के गठन की घोषणा जल्द करे सरकार:नीलमणि पटेल

अशोक चौधरी पर आरोपों ने मचाया सियासी भूचाल, नीतीश पर स्पष्टीकरण का दबाव

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

लोकतंत्र के महापर्व पर पश्चिम की उदासीनता

लालगंज विधानसभा: शिवानी शुक्ला की राह हुई आसान, महागठबंधन में खत्म हुआ सियासी पेच

विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई बैठक पर सबकी निगाहें

मनमोहन सिंह का निधन: राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति, इतिहास हमेशा याद रखेगा

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस की असल परीक्षा बाकी

Jharkhand Assembly Election 2024: धनबाद सीट पर कांग्रेस के 57 दावेदार, टिकट के लिए मची खींचतान!

Nationalist Bharat Bureau