Nationalist Bharat
राजनीति

10 दलों ने निशिकांत सिन्हा को सर्वसम्मति से चुना अपना नेता

पटना:बिहार की सियासत में एक नया मोड़ तब आया जब जनता पार्टी, शोषित समाज दल समेत कुल 10 राजनीतिक दलों ने मिलकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता निशिकांत सिन्हा को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया। यह फैसला राजधानी पटना में आयोजित एक संयुक्त बैठक में लिया गया, जहां सभी घटक दलों के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।बैठक के बाद जारी साझा बयान में निशिकांत सिन्हा ने कहा,”हमारा उद्देश्य है कि शोषित, वंचित और आम जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाया जाए। सभी दल मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को पूरी मजबूती और एकता के साथ लड़ेंगे।”

सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस नए राजनीतिक गठबंधन का नाम और चुनावी रणनीति का ऐलान भी किया जाएगा। गठबंधन में शामिल दलों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे सीट बंटवारे पर जल्द निर्णय लेकर मैदान में उतरेंगे।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह गठबंधन जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बना पाता है, तो बिहार की राजनीति में एक नया समीकरण उभर सकता है।

नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए रथ रवाना

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों की मुख्य सचिव से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

अनंत सिंह(ANANT SINGH):नीतीश को चांदी के सिक्के से तौलने से लेकर दोषी होने तक की कहानी

मोहम्मद जफर हसन ऑल इंडिया ओलमा बोर्ड बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित

Nationalist Bharat Bureau

मशकूर उस्मानी के नाम पर भाजपा ने मिथिलांचल में मतों का ध्रुवीकरण किया

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान होगी: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

टीकाकरण अभियान को गति देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी जदयू: आरसीपी सिंह

नीतीश कुमार ने लालू का प्रस्ताव ठुकराया?

लालू जी ने रेलवे यात्री किराया में बढ़ोतरी और यात्री सुरक्षा के नाम पर हो रहे खिलवाड़ पर सच्चाई सामने लाया तो भाजपा के नेता बेचैन क्यों हैं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment