Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

BJP को रिकॉर्ड चंदा, कांग्रेस समेत कई दलों की आय घटी

लोकसभा चुनावी साल 2024-25 में राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे के आंकड़े सामने आए हैं, जिसने सबको चौंका दिया है। इलेक्शन कमीशन को सौंपी गई कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट के मुताबिक, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बीते वित्त वर्ष की तुलना में रिकॉर्ड डोनेशन मिला है। पार्टी को 2024-25 में कुल 6,088 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 3,967 करोड़ रुपये था। यानी BJP के डोनेशन में करीब 53 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसके उलट, कांग्रेस समेत कई प्रमुख विपक्षी दलों को डोनेशन में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस का चंदा 1,129.66 करोड़ रुपये से घटकर 522.13 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह BJP को मिला कुल चंदा कांग्रेस से करीब 12 गुना ज्यादा रहा। कांग्रेस की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ने 2024-25 में कुल 1,111.94 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें से 896.22 करोड़ रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च हुए, खासकर हवाई यात्रा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रचार पर।

अन्य क्षेत्रीय दलों की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस, YSR कांग्रेस, TDP और BJD को भी चंदे में नुकसान हुआ है। हालांकि JD(U), समाजवादी पार्टी और CPI(ML)L जैसे कुछ दलों के डोनेशन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं BJP की 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक न होने को लेकर विपक्ष ने पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं, जबकि पार्टी ने कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट पहले ही जमा कर दी है।

 

दिल्ली चुनाव:AAP का कांग्रेस को झटका,BJP नीतीश की JDU से किनारा करने लगी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: पटना में सड़क सुरक्षा बनी हुई है एक बड़ी चिंता

cradmin

बिहार को मिले 4 महिला और 1 पुरुष सहित पांच IPS

Nationalist Bharat Bureau

DELHI-NCR सहित उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के झटके, देर रात घरों से बाहर निकले लोग

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले पेंशन और भत्ते खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र

उद्धव ठाकरे:एक पराजित नायक

दिल्ही में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद

Nationalist Bharat Bureau

मीना सिंह – विशाल सिंह बीजेपी में शामिल,पटना में 10 हजार लोग बने गवाह

Leave a Comment