Nationalist Bharat
राजनीति

अभी तो बांग्लादेश से पीछे हुए हैं, कुछ दिन में नेपाल से हो जाएंगे:तेजस्वी यादव

पटना : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा के लोग विकास के मामले में तो न ही बोलें। अभी हमलोग बांग्लादेश से पीछे हो गए हैं और हाल यही रहा तो कुछ दिन में नेपाल से भी पीछे हो जाएंगे। राजद प्रदेश कार्यालय के विस्तार को ले मिली जमीन की साफ-सफाई के निरीक्षण के क्रम में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। हाल ही में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल ने यह कहा था कि बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी खराब हो गयी है।तेजस्वी ने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास व रोजगार के मामले में बिहार अग्रणी है। हमलोग एक नंबर पर हैं। केंद्र की सरकार ने प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था पर उसका हुआ क्या? बिहार के युवाओं को दस लाख नौकरी देने को हम लोग प्रतिबद्ध हैं।

 

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की विकास दर दोहरे अंक में कायम है। यह हमलोग नहीं कह रहे, बल्कि केंद्र सरकार का ही यह आंकड़ा है। राजद कार्यालय के विस्तार को मिली जमीन के संबंध में तेजस्वी ने कहा कि कार्यालय के लिए काफी पहले जमीन की मांग की गयी थी। प्रदेश कार्यालय के लिए सबसे कम जमीन राजद के पास ही है। नियमों के हिसाब से ही राजद को जमीन मिली है।

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

तेज प्रताप की नई पार्टी से बिहार की राजनीति में नई हलचल

Nationalist Bharat Bureau

मुकेश साहनी की पार्टी के प्रवक्ता पूर्व IPS नुरुल हुदा का नेतागिरी से मोह भंग? 

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए में शामिल होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आशुतोष सिंह की बधाई

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

दिल्ही में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद

Nationalist Bharat Bureau

किसी को भी कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भावना को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जा सकती: इरशाद अली आजाद

लालू यादव का तंज: “6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह” — चुनाव तारीखों पर RJD प्रमुख का हमला

पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने जलजमाव वाले क्षेत्र का किया दौरा

राहुल का कद बड़ा हुआ:मोदी

Leave a Comment