Nationalist Bharat
शिक्षा

DIET और अन्य संस्थानों में चल रहे प्रशिक्षण को तत्काल स्थगित किया जाए:कमर मिस्बाही

पटना: बिहार में इन दिनों शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है, जिससे दिन और रात दोनों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच, बिहार स्टेट उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमर मिस्बाही ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के निदेशक को एक पत्र लिखकर मांग की है कि दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में विभिन्न DIET, BITE और अन्य शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में चल रहे पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तत्काल स्थगित किया जाए।

 

पत्र में कहा गया है कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा पहले से ही 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक क्रिसमस और विंटर अवकाश घोषित है, फिर भी कई DIET और BITE में प्रशिक्षण जारी हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। संघ ने दावा किया है कि इस महीने ठंड के प्रकोप और हृदयघात से कई प्रशिक्षु शिक्षकों की मौत हो चुकी है।कमर मिस्बाही ने पत्र में विनम्र निवेदन किया है कि शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए इन प्रशिक्षणों को स्थगित कर नई तिथियां निर्धारित की जाएं।

 

गौरतलब है कि बिहार में शीतलहर के कारण कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की जा चुकी है या टाइमिंग बदली गई है। पटना सहित कई जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद हैं, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है। ऐसे में शिक्षक संघ की यह मांग शिक्षा विभाग के सामने एक नई चुनौती पेश कर रही है।शिक्षा विभाग की ओर से अभी इस पत्र पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

DARS–40 के छात्रों का NEET में शानदार प्रदर्शन

CA का फाइनल रिजल्ट जारी, देश को मिले 11500 नए CA, हैरंब व ऋषभ बने टॉपर

Nationalist Bharat Bureau

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

निजी स्कूल को छात्रों को ‘लूटने’ नहीं देंगे : पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

सेना में 4 साल की भर्ती का नियम नेताओं और उनके बेटों पर लागू होना चाहिए:आशुतोष कुमार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment