Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

माउंटेन मैन के बेटे ने कांग्रेस का थामा हाथ, वजीरगंज में बढ़ी सियासी हलचल

भगीरथ मांझी कांग्रेस उम्मीदवार अवधेश सिंह के साथ समर्थन की घोषणा करते हुए

गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं। माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी ने कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को खुला समर्थन दे दिया है। इस घोषणा के बाद कांग्रेस खेमे में जबरदस्त उत्साह है और स्थानीय राजनीति में नई हलचल मच गई है।

भगीरथ मांझी ने जनता से अपील की कि वजीरगंज के विकास और बदलाव के लिए अवधेश कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा, “अवधेश सिंह ईमानदार, साफ-सुथरी छवि वाले नेता हैं, जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से समझते हैं। वजीरगंज की जनता अब बदलाव चाहती है — ऐसे नेता को चुनना चाहती है जो उनके साथ हर समय खड़ा रहे, न कि सिर्फ चुनाव के वक्त।”

अपने पिता दशरथ मांझी का जिक्र करते हुए भगीरथ मांझी ने कहा, “पिताजी ने पहाड़ चीरकर रास्ता बनाया था, अब हम उसी जज्बे से जनता के साथ खड़े हैं। हमें विकास की नई राह बनानी है।”
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मांझी परिवार का समर्थन ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस की पकड़ को मजबूत कर सकता है, जिससे वजीरगंज की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिनारा सीट पर एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह बनाम आरजेडी के संजय यादव — जातीय समीकरण और विकास मुद्दों पर गरमाया चुनावी मैदान

Nationalist Bharat Bureau

वोट बैंक के लालची हैं लालू-तेजस्वी-राहुल, बिहार का विकास सिर्फ मोदी-नीतीश से संभव: अमित शाह का महागठबंधन पर करारा प्रहार

रामगढ़ में बोले अखिलेश यादव – “भाजपा की मजदूरी नहीं, तेजस्वी की नौकरी चाहिए”, याद दिलाया तेजस्वी का वादा

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

समस्तीपुर में PM मोदी का RJD पर वार — “जब सबके पास मोबाइल की लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?”

Nationalist Bharat Bureau

मतदान से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन

मोकामा में जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की हत्या, चुनावी रंजिश में मचा हड़कंप — अनंत सिंह और सूरजभान के बीच बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

मिलकर नया बिहार बनायेंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लायेगें:तेजस्वी यादव

“क्या चुनाव आयोग मर गया है?” मोकामा में अनंत सिंह के खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव, उठाए निष्पक्षता पर सवाल

: बिहार के सबसे ‘गरीब’ उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी — न घर, न जमीन, खाते में सिर्फ ₹37,000

Leave a Comment